पड़वा । पलामू। पड़वा मोड़ स्थित बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजन मेहता के आवास पर बरडीहा प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता वाहिद अंसारी के साथ निजामुद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, तैयबा खातून, अजमेरुल निशा इत्यादि लोगो ने बहुजन समाज पार्टी सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगो को बसपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता ने माला पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी जाति धर्म की राजनीतिक नही करती है। ये पार्टी अमीर गरीब , जाति धर्म भुल कर सभी को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आज यही कारण है, की दिन प्रतिदिन बहुजन समाज पार्टी के जनाधार बढ़ता ही जा रहा है। लोग दूसरे पार्टी छोड़ कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। जिससे पार्टी और भी मजबूत हो रहा है। मौके पर रामवृक्ष राम, पूर्व मुखिया नंदू राम के साथ कई लोग मौजूद थे।