नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत कण्डा पंचायत के श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में दिन रविवार को कमल क्लब के तत्वाधान में खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नावा बाजार जिला पार्षद अनुज राम उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि अनुज राम ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कमल क्लब के द्वारा खिलाड़ियों को खेल सामग्री दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को हौसला को बढ़ाते हुए कहा कि आज के समय मे खेल में भी कैरियर बनाया जा सकता है। खेलने से मानसिक एवं शारिरिक शक्ति बढ़ती है। कार्यक्रम का संचालन साजन कुमार विश्वकर्मा ने किया । मौके पर कमल क्लब के अध्यक्ष अजीत चंद्रवंश, सचिव रंजय मेहता, कोषाध्यक्ष अशरेश राम, कंडा पंचायत के उपमुखिया गिरजा शंकर राम, गुड्डू मेहता, जनार्दन साव, मनोज सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।