पड़वा । पलामू । पलामू जिले पड़वा मुख्य बाजार में शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा जयंती मनाया गया । जिसमें पड़वा जिला पार्षद गीता मेहता ने शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही की बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्म 2 फरवरी 1922 को बिहार राज्य में हुआ था। वो एक क्रांतिकारी नेता थे। उन्होंने एक अच्छे समाज को गढ़ने के लिये जी जान लगा दिया । यही कारण है, की उन्हें लेनिन ऑफ बिहार कहा जाता है। उनका एक बहुत ही प्रसिद्ध नारा था। सौ ने नब्बे शोषित है और नब्बे भाग हमारा है। धन , धरती और राजपाट में भागीदारी चाहिये। जगदेव बाबू ने जाति के वर्चस्व को तोड़ा और शोषित वर्ग को अपने अधिकारों के लिये लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर बसपा के झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष मेहता, डॉ. वीरेंद्र राम, शिक्षक जगाली मेहता, चिलेक्ष्वर मेहता, रवि पाल, प्रमिता पासवान, उप प्रमुख चंदेश्वर मेहता, रमाकांत मेहता , शिंपु मेहता, सतेन्द्र ठाकुर के साथ कई लोग मौजूद थे।