+ नावा बाजार। पलामू । नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम ' मन की बात ' सुना गया। जिसमें नावा बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के साथ कई लोगो ने पूरे जुनून के साथ मन की बात को सुना। नावा बाजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने बताया कि नावा बाजार मंडल के लगभग आठ पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम को टेलीविजन, रेडियो, मोबाइल द्वारा सुना गया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज 30 जनवरी 2022 की 'मन की बात' कार्यक्रम का 85 वा संस्करण और साल 2022 का पहला कार्यक्रम था। जिसमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बातों का जिक्र किये है, जिसमें गणतंत्र दिवस समारोह नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी से महात्मा गांधी के पुण्यतिथि 30 जनवरी तक होने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि आज 30 जनवरी आज का दिन महात्मा गांधी के पुण्यतिथि का दिन है, जो हर किसी को महात्मा गांधी के शिक्षा और बलिदान का याद दिलाती है। मौके पर भा...