नावाबाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख व रबदा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सम्पूर्ण झारखण्ड, नावाबाजार व खासकर रबदा पंचायत के सभी वासियों को रंगों का त्योहार होली व त्याग-तपस्या का त्योहार शबे-बारात की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए सौहार्दपूर्ण व सादगी से अटूट भाईचारे व प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील किया है। विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि जीवन में रंग , उमंग उत्साह ,त्याग, तपस्या व कूर्बानी से मानव मन तरंगित, प्रफुल्लित व आनन्दित होता है।सभी धर्मों में ईश्वर के प्रति निष्ठा व मानव के प्रति करुणा, प्रेम,दया व सेवा से मानवीय गरीमा प्राप्त करने का रास्ता दिखलाया गया है।यह सुखद संयोग है कि कल होली व शबे-बारात मनाकर हम एक साथ भारत की साझी सांस्कृतिक विरासत को नवीन उंचाई प्रदान करेंगे।