नावा बाजार। पलामू। नावा बाजार के प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में हीलिंग फील्ड्स फाउंडेशन के द्वारा पच्चीस लाभुकों को एक एक बोरी गर्म कपड़े का पैकेज दिया गया। जिसमें कम्बल, बैठने के लिये दरी, स्वेटर, समेत कई प्रकार के गर्म कपड़े शामिल है। हीलिंग फील्ड्स फाउंडेशन के टीसी रॉबिन कुमार शुक्ला ने बताया कि हीलिंग फील्ड्स फाउंडेशन एक एनजीओ है। जो कि स्वास्थ्य, स्वक्षता, पोषण के क्षेत्र में कार्य करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कड़ाके के ठंड को देखने हुए । लोगो के बीच गर्म कपड़े का पैकेज वितरण किया गया जिसमें कई तरह के कपड़े शामिल है। मौके पर फाउंडेशन के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिमला देवी, कारण सिंह, लल्लू सिंह, चंदन ठाकुर, विजय राम, बहादुर मोची, विकास रवि के साथ कई लोग शामिल थे।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।