सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कंडा सूर्य मंदिर छठ पूजा कमिटी की बैठक, सावन कुमार बने अध्यक्ष

नावा बाजार। पलामू। प्रखंड अंतर्गत के ग्राम पंचायत कंडा के एन एच 98 किनारे स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ महापर्व को लेकर युवा छठ पूजा कमिटी की बैठक किए गया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष सावन कुमार, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, सचिव उदित भुइयां, उप सचिव संजय पासवान, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार साहू, उप कोषाध्यक्ष नीतीश सिंह को चुना गया। जबकि संरक्षक कंडा मुखिया नरेंद्र सिंह, अजीत चंद्रवंशी, विरेद्र सिंह, बिरेंद्र साव, मुमताज खलीफा, विजय सिंह, जनार्दन सिंह कमलेश पासवान, गुड्डू मेहता, उदय मेहता, गिरजा शंकर चंद्रवशी, जितेंद्र पासवान, रंजन चंद्रवंशी, जुगेश्वर साव, अशोक साव, राजकुमार भुइयां, डॉ. सनत मंडल , डा. किशोर प्रजापति को बनाया गया। मौके पर अध्यक्ष सावन कुमार ने कहा की छठ महापर्व में पवित्रता का खास ध्यान दिया जाता है। इसलिए सफाई अभियान चला कर तालाब समेत पूरे आस पास के क्षेत्र को सफाई किया जाएगा। साथ ही छठ व्रतियों को किसी तरह दिक्कत ना हो इस पर खास ध्यान रहेगा। मौके पर धीरज चंद्रवशी, निक्कू, सोनू भुइयां, विजय साव, मोबाइल पासवान, सुबोध गुप्ता, अजीत भुइयां, संजीत साव, धनंजय पाल, ...

भंडारा से समाज में समानता और भाईचारा का जाता है संदेश : डॉ कुलदेव

गढ़वा : बोकेया गाँव में कन्या पूजन के साथ भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महर्षि वेदव्यास परिषद, झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने सभी कन्याओं को पूजन किया और अपने हाथों से महाप्रसाद वितरण किया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि भंडारे का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह एक धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें लोग सामूहिक रूप से भोजनरूपी प्रसाद ग्रहण करते हैं। भंडारे में भोजन करने वाले सभी लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न दान करते हैं और इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार अन्न दान को महादान माना गया है। इसलिए भंडारे के माध्यम से लोग गरीब और जरूरतमंदों को भोजन कराते हैं, जिससे शरीर और आत्मा दोनों को संतुष्टि मिलती है। भंडारे की परंपरा धार्मिक पुण्य की प्राप्ति के लिए और समाज में समरसता और एकता को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। डॉ चौधरी ने यह भी कहा कि भंडारे की यह परंपरा न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक महत्व भी रखती है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाती ...

गढ़वा: श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन संपन्न

अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा स्थानीय कृष्ण कुमार अग्रवाल के आवास पर श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन जी की आरती और पूजन से हुई। इसके बाद परिवार के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए, साथ ही विभिन्न खेल और डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कुमार अग्रवाल ने दिया। इस आयोजन में हीरालाल अग्रवाल, डॉ. जवाहरलाल अग्रवाल, डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रामकुमार अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, आनंद कुमार अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, राजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मानस अग्रवाल, सौम्य श्रेष्ठ, उत्कर्ष अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल, रुद्राक्ष अग्रवाल और अंश अग्रवा...

संकल्प महासभा कार्यक्रम को आचार संहिता के मद्देनज़र रद्द

गढ़वा : 15 अक्टूबर 2024: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री टाइगर जयराम महतो के आदेश अनुसार, आगामी बदलाव संकल्प महासभा कार्यक्रम को आचार संहिता के मद्देनज़र रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर को गढ़वा के टाउन हॉल मैदान में आयोजित होने वाला था। अब यह कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित रहेगा। इसके संदर्भ में गढ़वा के टाउन हॉल में एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई, जिसका नेतृत्व जिला महासचिव विकास कुमार ने किया। बैठक में महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला सचिव संजय कुमार, जिला सचिव अभय कुमार, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा, रंका प्रखंड अध्यक्ष एवं गढ़वा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी रामचरित्र सिंह उर्फ रौशन शामिल थे। इस अवसर पर जिला ST महिला मोर्चा और जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों का भी चयन किया गया। अनुसूचित जनजाती महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में फूलों कांशी और जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के रूप में मुर्तुजा अंसारी को चुना गया। इस बैठक के दौरान मोर्चा के सदस्यों ने भविष्य की योजनाओं और गतिविधियों...

Breaking News : विधानसभा आम चुनाव- 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

● भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव की तिथि की घोषणा के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ किया प्रेस वार्ता ● पुलिस अधीक्षक ने भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने की कही बात समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्गत प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गढ़वा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 80- गढ़वा व 81- भवनाथपुर तथा 76- डालटनगंज पार्ट और 77- विश्रामपुर पार्ट की विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अधिसूचना की तिथि 18 अक्टूबर 2024, नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024, नाम निर्देशनों की संवीक्षा की तिथि 28 अक्टूबर 2024, अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024, मतदान करने की तिथि...

सुखलदरी जलप्रपात, धुरकी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र आज दिनांक- 15/10/2024 को निर्वाचन के स्वीप कोषांग के द्वारा गढ़वा जिले के पर्यटन केंद्र सुखलदरी जलप्रपात, धुरकी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वीप के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सैलानियों एवं उपस्थित आमजनों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया, जिसमें मौके पर उपस्थित सभी पर्यटकों तथा आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बताया गया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता है, किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाना। कार्यक्रम में ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में मुख्य रूप से बताया गया। उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं। उपस्थित सभी म...

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की बैठक आयोजित

प्रखंड कार्यालय, चिनिया के सभागार में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चिनिया बीडीओ सुबोध कुमार ने की। बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है। संस्था लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है ताकि ये बुराइयां समाज से खत्म की जा सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना प्रमुख लक्ष्य हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के सहयोग से लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इन योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी बैठक का एक अहम बिंदु रहा। दिसंबर 2024 में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में अनाथ, गरीब और असहाय कन्याओं का सर्वे कर उन्हें संस्था में पंजीकृत करें ताकि वे सामूहिक विवाह में शामिल हो सकें। उन्ह...

पत्रकारिता का दायित्व सिर्फ सूचना देना नहीं, समाज को जागरूक करना भी है : राज्यपाल

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों और संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारिता का दायित्व सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करने का भी माध्यम है।राज्यपाल शनिवार को एक दैनिक समाचार पत्र की ओर से आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड@24 कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की प्रगति का मूल आधार है। हमारे शिक्षण संस्थान न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव रखते हैं।उन्होंने शिक्षकों, प्रशासकों और संस्थानों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके समर्पण से ही हम एक समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।

रौशन ने बढ़ाया संत मरियम का मान, चेयरमैन अविनाश देव ने शानदार उपलब्धि पर प्रार्थना सभा में किया सम्मानित

पलामू। शौर्य भवन JPI-1 डोरंडा राँची में आयोजित खेल सम्मान समारोह में संत मरियम स्कूल (कजरी) वर्ग 9 वी में पढ़ने वाला छात्र रौशन कुमार को झारखंड के खेल मंत्री मिथलेश ठाकुर ने 75 हज़ार का चेक दे कर सम्मानित किया। आज विद्यालय के प्रार्थना सभा में रौशन और उसके पिता विनय कुमार मांझी को चेयरमैन अविनाश देव ने सम्मानित किया ।मौके पर चेयरमैन अविनाश देव ने कहा की रौशन अपनी मेहनत से शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना नाम बन रहा है। किसी भी कार्य को करने के लिए सच्ची निष्ठा, लगन और मेहनत की आवश्यकता होती है अगर आपका लक्ष्य साफ़ हो तो आप हर चुनौती को पार करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं मौके पर स्कूल के शारीरिक शिक्षक सुमीत बर्मन ने कहा की छत्तीसगढ़ दुर्ग में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस. जी. एफ. आई) का अयोजन 4 फरवरी से 7 फ़रवरी तक की गई थी जिसमें रौशन कुमार ने भाग लेकर झारखंड राज्य के लिए पदक जीता था।  पलामू से पहली बार किसी निजी स्कूल के छात्र को झारखण्ड सरकार द्वारा नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। छात्र की सफ़लता से पूरा विद्यालय प्रबंधन आह्लादित...

ताली चेड़ी धाम में 3 से 12 अक्टूबर तक बलि देना रहेगा बंद , नारियल और प्रसाद चढ़ा सकते है श्रद्धालु

नावा बाजार।  पलामू।  सुप्रसिद्ध ताली चेड़ी धाम में प्रत्येक वर्ष की इस वर्ष भी 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से 12 अक्टूबर दिन शनिवार  3:00 बजे तक मंदिर परिसर में सभी तरह के बलि देने का कार्य बंद रहेगा । श्रद्धालु द्वारा नारियर, प्रसाद  चढ़ाने और मन्नत मांगने का कार्य पहले की तरह ही शुरू रहेगा।  यह आवश्यक जानकारी ताली चेड़ी धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक भुइयां और ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने सामूहिक रूप से दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि नवरात्र के वजह से यह बलि देने का कार्य बंद किया गया है।  नवरात्र खत्म होते ही बलि देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  मौके पर रंजय मेहता , उपेंद्र यादव , लल्लू भुइयां,  अभय यादव,  के साथ तमाम सदस्य उपस्थित है।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar