अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा स्थानीय कृष्ण कुमार अग्रवाल के आवास पर श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन जी की आरती और पूजन से हुई। इसके बाद परिवार के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया।
महिलाओं, बच्चों और पुरुषों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए, साथ ही विभिन्न खेल और डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कुमार अग्रवाल ने दिया।
इस आयोजन में हीरालाल अग्रवाल, डॉ. जवाहरलाल अग्रवाल, डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रामकुमार अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, आनंद कुमार अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, राजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मानस अग्रवाल, सौम्य श्रेष्ठ, उत्कर्ष अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल, रुद्राक्ष अग्रवाल और अंश अग्रवाल उपस्थित थे।
महिलाओं में वीना रानी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, निशि अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रीना अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अक्षरा अग्रवाल और जानवी अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।