सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Patan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Patan - गुलामें-मुस्तफा ने कहा 15 मार्च को लगेगा प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगता शिविर

  पाटन । पलामू। झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य  एवं सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य के भावी उमीदवार गुलाम-मुस्तफा ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 मार्च को लगेगा। पाटन प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगता शिविर। इस दिव्यांग शिविर के माध्यम से सभी को जांच करा सकते है। उनकी दिव्यांगता के अनुसार सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य  के उमीदवार गुलामें मुस्तफा ने पंचायत वासियों से आग्रह किया कि  जो लोग दिव्यांग की श्रेणी में आते हैं। वह पाटन प्रखंड कार्यालय में अवश्य पहुंच कर अपना दिव्यांगता जांच करा लें। और दिव्यांगता का प्रमाणपत्र ले ले। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।

Patan - भावी पंचायत समिति सदस्य गुलामे मुस्तफा ने महाशिवरात्रि का शुभकामना दिए

 Patan - युवा समाजसेवी सह सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार गुलामे मुस्तफा ने क्षेत्र वाशियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामना बधाई देते हुए कहा की महाशिवरात्रि को लेकर कई कथाएं प्रचलित है। एक कथा के अनुसार माता पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। जिसके फलस्वरूप फाल्गुन कृष्ण पक्ष के चतुदर्शी तिथि को माता पार्वती का विवाह भगवान शिव से हुआ। इसी कारण इस दिन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Palamu - रामसुंदर राम पंचतत्व में विलीन, जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया

 पाटन । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु के बड़े ससुर रामसुंदर राम 90 वर्ष को आज कुन्दरी वन विश्रामागार के बगल में स्थित श्मशान घाट पर उपस्थित परिजनों व प्रतिनिधियों ने नम आंखों से आखिरी विदाई दी।      ज्ञातव्य है कि कल जब पुरा विश्व संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयन्ती में  मग्न था,इसी बीच कुन्दरी स्थित घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली।                गौरतलब है कि आज आयोजित अंत्येष्टि में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी, जिला परिषद के संभावित उम्मीदवार संग्राम सिंह,पाल्हे पंचायत के वर्तमान मुखिया हितनारायण सिंह, पूर्व मुखिया सबीहा नाज, जेकेएम के केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी, समाजसेवी हसीब आलम व सगुना पंचायत के युवा नेता नईम अख्तर समेत सैकड़ों लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदना प्रकट कर उनके निधन को अपूरणीय क्षति बतलाया।

Patan - चार महीने से सरकारी पेंशन नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति : गुलामे मुस्ताफा

पाटन । झारखण्ड समग्र विकास के केंद्रीय सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी  गुलामे मुस्ताफा ने विज्ञाप्ति जारी कर कहा है कि विगत चार महीनो से वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन नहीं मिलने से पेंशन धारियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। जिससे गरीब एवं असहायों  के बीच भुखमरी की स्थिति बन गयी है।          साथ ही उन्होंने कहा कि   इस विषय पर पलामू उपयुक्त एवं राज्य के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए पेंशन भुगतान कराने की जरूरत है।  क्योंकि पेंशन धारियों की आजीविका का कोई साधन,  संसाधन नही होने के कारण पेंशन धारियों के बीच  भुखमरी की स्थिति बनी हुई है।          विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने कहा कि अगर पेंशन के अभाव में पलामू के एक भी पेंशन धारियों की मौत हुई तो ग्रामीणों को लेकर हम आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

Patan - चार महीने से वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन नहीं मिलने से हो रही है परेशानी

  पाटन । पलामू । झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के अध्यक्ष शमीम अख्तर, उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, सचिव  कलिम अंसारी, कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार चौधरी, ने संयुक्त  रूप से विज्ञाप्ति जारी कर कहा है कि विगत चार महीनों से वृद्धा पेंशन , विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन नही मिलने से लाभुकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।          इस विषय पर उपयुक्त पलामू शशि रंजन  एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए पेंशन भुगतान कराने की अपील किया गया।  क्योंकि पेंशन धारियों का आजीविका का कोई संसाधन नही होने के कारण पेंशन धारियों के बीच भुखमरी की स्थिति बनी हुई है।         विज्ञान के अंत में कहा कि अगर पेंशन के अभाव में पलामू में एक भी पेंशन धारियों की मौत हुई तो झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के एक-एक कार्यकर्ता आन्दोलन करने पर बाध्य होंगे।

Patan - भावी प्रत्याशी गुलामे मुस्ताफा ने जायरीनों को जरूरी सामग्री देकर अजमेर के लिये रवाना किये

पाटन । पलामू। सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य एवं युवा समाजसेवी गुलाम ए मुस्तफा ने  कहा कि अजमेर शरीफ में सुफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह इस देश की अमन व शांति के लिए हिंदू  मुस्लिम सिख इसाई सब पहुंच कर अपने अपने देश के शांति के लिए दुआ करते हैं ।          साथ ही उन्होंने पंचायत एवं क्षेत्र से अजमेर जाने वाले जैरीन से पंचायत एवं क्षेत्र में अमन चैन शांति एवं खुशहाली की दुआ करने की अपील की झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी गुलामे मुस्ताफा ने कहा कि पंचायत एवं क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या हो वहां मैं हर संभव समस्या के निदान हेतु तैयार रहूंगा। अजमेर जाने वाले जैरीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी  गुलामे मुस्ताफा के सहयोगी मोहीउद्दीन अंसारी, सैयद अंसारी, अनवर अंसारी, अजाबू अंसारी, सदाम अंसारी,  अबास अंसारी JSVK के अध्यक्ष शमीम अख्तर,  सचिव कलिम अंसारी कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार चौधरी , शमीम खलीफा इत्...

Patan - सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य गुलाम-ए-मुस्तफा ने गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किये

पाटन। पलामू। झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य जनाब गुलाम-ए-मुस्तफा ने विभिन्न जगहों पर घूम घूम कर गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किया।            उन्होंने कहा की जिस व्यक्ति के दिलों दिमाग में समाज सेवा करने का लालसा होता है वह किसी भी जिला गांव कस्बा में सेवा के भाव से कार्य करते रहते हैं। झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी जनाब गुलाम-ए-मुस्तफा ने कहा की अगर ग्राम पंचायत सिरमा के जनता ने पंचायत में सेवा करने का मौका दिया तो पंचायत के शिक्षा चिकित्सा सड़क नाली इत्यादि समस्याओं में बदलाव लाऊंगा एवं प्रखंड में पंचायत के प्रति हमेशा मुखर तरीके से पंचायत के समस्याओं पर आवाज उठाता रहूंगा।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar