पाटन । पलामू। सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य एवं युवा समाजसेवी गुलाम ए मुस्तफा ने कहा कि अजमेर शरीफ में सुफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह इस देश की अमन व शांति के लिए हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब पहुंच कर अपने अपने देश के शांति के लिए दुआ करते हैं ।
साथ ही उन्होंने पंचायत एवं क्षेत्र से अजमेर जाने वाले जैरीन से पंचायत एवं क्षेत्र में अमन चैन शांति एवं खुशहाली की दुआ करने की अपील की झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी गुलामे मुस्ताफा ने कहा कि पंचायत एवं क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या हो वहां मैं हर संभव समस्या के निदान हेतु तैयार रहूंगा। अजमेर जाने वाले जैरीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी गुलामे मुस्ताफा के सहयोगी मोहीउद्दीन अंसारी, सैयद अंसारी, अनवर अंसारी, अजाबू अंसारी, सदाम अंसारी, अबास अंसारी JSVK के अध्यक्ष शमीम अख्तर, सचिव कलिम अंसारी कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार चौधरी , शमीम खलीफा इत्यदि लोगों ने मिलकर अजमेर जाने वाले जैरीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।