सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

palamu लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Palamu - जरूरतमंदों की सेवा में सदैव तत्पर कपड़ा बैंक : सरिता राय

 

Palamu - उपायुक्त कार्यालय में जिला खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक

पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया. उपायुक्त श्री रंजन द्वारा खनन टास्क फोर्स के सदस्यों को आपस में समन्वय स्थापित कर विशेषकर बालू के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ छापेमारी कार्रवाई करने एवं इसके रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया. उपायुक्त श्री रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में जितने भी जगहों पर अवैध खनन स्थल हैं,उन्हें चिह्नित करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.इसके अलावे उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को नियमित रूप से बालू का स्टॉक वेरीफिकेशन करने हेतु निर्देशित किया.उन्होंने कैटेगोरी वन के तहत बालू घाटों का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा सुनिश्चित करवाए जाने की बात कही ताकि आम लोगों को प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में बालू से संबंधित किसी तरह की समस्या का  सामना न करना...

Medininagar - पिस्टल के साथ रंगदारी मांगने के आरोप में एक अपराधी गिरफ्तार

   पलामू - पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में एक अपराधी मोहमद अरमान को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली उसके बाद त्वरित कारवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया गया. अपराधी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी के पास ने एक पिस्टल और स्कोर्पियो किया बरामद. दो अन्य फरार अपराधियों की पुलिस कर रही है तलाश. एसडीपीओ के0 विजय शंकर ने मामले की दी जानकारी

Palamu- विश्व वाणिकी दिवस पर पर्यावरणविद के द्वारा कई प्रजाति के पौधरोपण व पौधा वितरण

Palamu - विश्व वानिकी दिवस व वृक्षों की छठी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के अगुआ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म से जुड़े लोगों के साथ वनों पर राखी बांधकर उसे बचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत के कौशल नगर के बेलटांड में आयोजित की गई थी। पर्यावरणविद ने पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए उन पर्यावरण प्रेमियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चलता आ रहा है। विश्व वानिकी दिवस  पर आयोजित गोष्ठी में पर्यावरणविद कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना से भी अधिक भयावह प्रदूषण का खतरा लोगों के सिर पर मंडरा रहा है। उससे बचने के लिए लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मन्त्रो को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। तभी हम उस विभीषिका को टालने में कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने  विश्व वानिकी दिवस के 51 वां और निःशुल्क पौधा वितरण के 55 वां वर्ष पूर्ण होने पर उन लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापि...

Palamu - पंचायत चुनाव सम्पन्न कराये हेमन्त सरकार : शत्रु

मेदिनीनगर। पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखण्ड वर्षों से लम्बित पंचायत चुनाव में पिछड़ी जातियों को आबादी के अनुसार आरक्षण प्रदान कर ही हेमन्त सरकार को पंचायत चुनाव सम्पन्न कराना चाहिए।                 बयान में उन्होंने कहा है पिछड़ों की जनगणना को लटकाना व ट्रिपल टेस्ट में विलम्ब होने की बात कहकर पिछड़ों के साथ अन्याय करना सर्वथा अनुचित व उनके पंचायती राज व्यवस्था में भागेदारी से वंचित करने की साज़िश है,जिसकी हम कड़ी आलोचना करते हैं।                     बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि संविधान प्रदत एससी-एसटी के आरक्षण के पक्ष में समय समय पर खूला समर्थन देकर पिछड़ी जातियों ने चट्टानी एकता व सहृदयता प्रदर्शित किया है,इसके लिए हम उनके आभारी हैं। निश्चित रूप से समाज के सबसे बड़े उपेक्षित तबके को पंचायत चुनाव में उनकी आबादी के अनुरूप आरक्षण प्रदान कर ही पंचायत चुनाव कराने का हम मांग करते हैं।

Patan - भावी पंचायत समिति सदस्य गुलामें मुस्तफ़ा ने होली एवं शब ए बारात की शुभकामना दिए

Patan -  झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य एवं पाटन प्रखंड के सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार गुलामे मुस्तफ़ा ने रंगों का त्योहार होली पर्व एवं सब ए बरात पर्व की सिरमा पंचायत वाशियों समेत पूरे क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दिए। साथ ही उन्होंने सिरमा पंचायत वसियों से आग्रह किया कि इस बार होने वाला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य के रूप में चुन कर सेवा करने का मौका प्रदान करे।  क्योंकि कोई पद पर नहीं रहने के बाद भी चाहे सामाजिक कार्य हो, या कोई पर्व सभी मे बढ़ चढ़ कर हिस्से लेते आये हैं।  उन्होंने साथ ही सभी लोगो से निवेदन किया कि होली और शब ए बरात पर्व शांतिपूर्ण मनाए।

Palamu - कांशी राम के सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आन्दोलन को विफल नहीं होने देंगे: जेकेएम

Palamu - झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले आज शांतिपुरी स्थित मेदिनीनगर में  बामसेफ डीएस फोर व बसपा के संस्थापक व सामाजिक अभियांत्रिकी के प्रणेता मान्यवर कांशीराम साहब के 88वीं जयंती के अवसर पर जयंती समारोह सह केन्द्रीय समिति की बैठक का आयोजन मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बहुजन चिंतक व जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डा० विरेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि के रुप में पलामू जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष झूबल राम, उपाध्यक्ष जंगाली महतो, पलामू बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष रवि पाल, समाजसेवी विजय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत जेकेएम केन्द्रीय कमिटी के पदाधिकारियों ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन अर्पित किया। बैठक के प्रथम सत्र में आगत अतिथियों ने साहेब कांशीराम को द्वितीय अम्बेडकर की संज्ञा से नवाजते हुए समाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आन्दोलन के अप्रतिम मसीहा करार देते हुए उनके मिशन मुभमेंट पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डा० व...

Breaking News - इंजन की चपेट में महिला हुई घायल, RIMS ले जाने के दौरान रास्ते में मौत

पलामू ज़िले के पांकी में अंबेडकर चौक स्थित इंजन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान ताल पंचायत के मतुली गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी मुनी देवी के रूप में की गई। घटना के बाद तेल मिल के मालिक महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। RIMS ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने बताया कि वह सरसो लेकर तेल मिल गई हुई थी। इसी बीच इंजन की चपेट में आ गई। मिल संचालक ने बताया कि महिला 6 KG सरसो लेकर आई थी।वह इंजन के किनारे बैठी हुई थी। इसी दौरान महिला की साड़ी इंजन में फंस गई। इससे महिला इंजन के पास गिर गई। घटना के तत्काल बाद इंजन को बंद कर महिला की साड़ी को निकाला गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी ले जाया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया। गंभीर चोट होने के कारण महिला की मौत हो गई।

Palamu - खेल से युवाओं का तन और मन का एवं पौधों से दूर होता है ब्रह्मांड का प्रदूषण : कौशल

Palamu - छतरपुर प्रखंड के डाली बाजार के ढोलही गांव के खेल मैदान  में सात दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल में  कोकरो का ए टीम ने ओखराहा के बी टीम को सात रनों से शिकस्त देकर विजेता बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को नकदी और ट्रॉफी देकर न सिर्फ सम्मानित किया बल्कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाते हुए दशहरी आम का पौधा उपहार स्वरूप देकर उन्हें  पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रो की  शपथ  भी दिलाई। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पर्यावरण बचाने की सिख देते हुए पर्यावरणविद श्री कौशल ने कहा कि खेल से तन और मन का एवं  पौधों  से ब्रह्मांड का समूल प्रदूषण दूर होते हैं। फर्क बस इतना है कि वृक्ष एक जगह स्थायी रूप से रहकर  समूचे विश्व का कल्याण के लिए प्रदूषण को नष्ट करता है । जबकि खिलाड़ियों को खेल के दौरान मिली ऊर्जा से उनके शरीर का विकार तो नष्ट हो ही ज...

Palamu - मानव से पुलिस और वृक्षों का सांसों का रिश्ता है: पर्यावरणविद कौशल

पलामू । विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने सोनभद्र जिले में दो दिन प्रवास के दौरान वहां के  बागेसोती स्थित पुलिस चौकी प्रांगण और दुबतीया  के मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने उस परिसर में कपूर, रुद्राक्ष, सिंदूर, के पौधे और कोन, बागेसोती, लउकवाखाड़ी, कचनारवा और दुबतीया के ग्रामीणों के बीच पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ फलदार पौधों को वितरण कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।    पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने पुलिस चौकी प्रांगण में पौधा लगाते हुए कहा कि इस देश के नौजवानों और शहीदों की मदद से मानव जैसी शत्रु से एक आजादी मिली है परंतु प्रदूषण नामक शत्रु से आजादी के लिए दूसरी लड़ाई लड़ना अभी बाकी है। वह लड़ाई गोली और बारूद से नहीं बल्कि पौधे जैसी मिसाइल को धरती में लगाकर हम  उस प्रदूषण रूपी दुश्मन पर विजय पा सकते हैं। क्योंकि पेड़ पौधे ऑक्सीजन की सिलेंडर के सम्मान होते हैं।  मौके पर संस्...

Palamu - मनमाने बिजली बिल वसूली खिलाफ बिजली ग्रिड का घेराव

Palamu - झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने शिक्षक नेता दामोदर चौधरी की अध्यक्षता में नावाबाजार विद्युत ग्रिड का घेराव व विशाल जन प्रदर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रदर्शन कार्यक्रम में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु मुख्य अतिथि के रुप में वहीं मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बिजली विभाग होश में आओ, उपभोक्ताओं को मत लूटवाओ, बिना मीटर रीडिंग के बिल वसूली बन्द करो, कोरोना काल का बिजली बिल माफ करो, मरे हुए व्यक्तियों के नाम बिल भेजना बन्द करो, एक ही परिवार के पति-पत्नी के नाम बिल भेजना बन्द करो, 11000 वोल्ट तार की चपेट में मृत भैसों का मुआवजा देना होगा" आदि आक्रोशपूर्ण नारेबाजी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रदर्शन में मुन्नी यादव, गणेश यादव, नन्ददेव यादव, हरमुनी यादव, मुन्नी देवी, सूर्यदेव यादव, चरित्र यादव, रामावतार भुईयां, व नावाबाजार प्रखण्ड के बुद्धिजीवी मिथलेश विश्वकर्...

Palamu - बभन्डी मदरसा मखदूम - ए- मिल्लत तनवीरूल इस्लाम में इस्लामिक क्वीज संपन्न

Palamu - बभन्डी के मदरसा मखदूम ए मिल्लत तनवीरूल  इस्लाम में तंजीमुल अंसार कमेटी के द्वारा छठा सालाना रसूल ए आजम इस्लामिक क्विज का आयोजन करवाया गया। जिसका संचालन मौलाना जसीम उद्दीन नूरी फैजी ने किया। मौके पर तंजीम के पलामू सदर अशफाक अहमद बतौर मुख्य अतिथि थे। हाजी शमीम रिजवी, शायर एम० जे० अजहर, जैनुल अंसारी आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए।  सदर अशफाक अहमद ने कहा की रसूल-ए-आजम इस्लामिक क्वीज से बच्चों में तालीम के प्रति शोक बढ़ेगा। इससे देश व समाज में बेदारी आएगी। हम सब देशवासी तरक्की करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा हम भारत को और भी अधिक ऊंचाई पर ले जा सकेंगे। दुनिया बदलने का सबसे ताकतवर हथियार शिक्षा है, जिससे तरक्की और बदलाव की गति तीव्र होगी।  क्विज में क्रमशः मक्की, मदनी, बगदादी समूह ने भाग लिया। इसके अंतर्गत मक्की में छात्र, मदनी में छात्राएं, जबकि बगदादी में अभिभावकों ने प्रतिभागीता निभाई। निर्णायक मंडल में हाफिज सऊद आलम, मौलाना साबिर हुसैन, मौलाना वसीम अशहर, हाफिज इकरामुद्दीन के नाम शामिल हैं।  इस अवसर पर बभन्डी मुखिया मोहम्मद समीद अंसारी,...

Palamu - आदर्श पंचायत डाली बाजार को मिलेगी सारी सुविधाएं : मेघा भारद्वाज

Palamu - जिले के उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने  सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव डाली बाजार का निरीक्षण कर कहा कि इस पंचायत को सांसद आदर्श पंचायत की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. ताकि जिस मकसद के तहत इस पंचायत का चयन किया गया था वह पूरी हो और उसका भरपूर लाभ लोगों को मुहैया भी कराया जा सके। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने गांव में बनाए गए विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के द्वारा मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व जैविक उद्यान में लगाए गए दर्जनों विदेशी एवं विलुप्त प्रायः पौधे का अवलोकन किया।  उस दौरान उन्होंने भूटान का सिंदूर का फल अपने हाथों में लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी और डीडीसी को  नेपाल का रुद्राक्ष का पौधा समर्पित किया। इसके अलावा ग्रामीणों ने उपायुक्त से दूध संग्रहण केंद्र खोलने का भी अनुरोध किया।  डीडीसी ने गांव के मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य ...

Palamu - महाशिवरात्रि पर भव्य मेला आयोजन, आ रहे है भोजपुरी के कलाकार

नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी खेलेश्वर धाम के प्रांगण में   मेला का आयोजन किया गया । साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  जिसमें भोजपुरी के  दिग्गज कलाकार, सोनाली राज, चंदन यादव, धीरज धाकड़ आने वाले है। जो कि कलाकारों ने खुद वीडियो रिकॉर्डिंग जारी कर इसकी सूचना दिए है।  आयोजन कर्ता महाकाल कमिटी के अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि खेलेश्वर धाम पर प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील किया है, की  लोग मेले में पहुँच कर मेले का आनंद ले और खेलेश्वर धाम का भी दर्शन करे।

Patan News Palamu - संत शिरोमणि रैदास जी की जीवनी पर विचार विमर्श किया गया

पाटन । पलामू । पाटन प्रखंड के ग्राम उताकी में संत शिरोमणि रैदास की 645 वीं जयंती के पखवाड़े के अवसर पर राम भजन राम के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार, और राम प्रसाद बौद्ध उपस्थित हुए। कार्यक्रम में संत रविदास जी की जीवनी पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें बताया गया कि हमलोगों को संत रविदास जी के बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में मिशन गायक कलाकार राजकुमार यादव उत्तर प्रदेश और मनीष प्रभाकर भभुआ बिहार से आकर एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किये।  मौके पर जगेश्वर राम, बिगन महतो, राजेन्द्र राम, बिंदेश्वर राम, शुष्मा बौद्ध, पूनम बौद्ध , लखन मेहता, श्यामलाल राम  के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Palamu - छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पर्यावरणविद ने पौधे लगाये

पलामू। धर्म ध्वज रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पर  विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने दो दिवसीय दौरा के शुभारंभ छतरपुर डीएसपी अजय कुमार को किचन प्लांट देकर किया. पर्यावरण विद कौशल ने कहा कि मेरे द्वारा निशुल्क पौधा वितरण सह रोपन के 55 वां वर्ष और पर्यावरण धर्म वं वन राखी मूवमेंट के 45 वर्ष पूरा होने के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेरे द्वारा नेपाल भूटान समेत देश के 10 राज्यों में दो लाख पौधों का निशुल्क वितरण सह रोपण वृक्षों पर रक्षाबंधन पर्यावरण धर्म पर गोष्टी के आयोजन करने का निर्णय लिया है। पौधा वितरण शिविर का उद्घाटन पलामू प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर से किया गया था. मौके पर परसोंत के वार्डन नेहा कुमारी,  डुमरी के वार्डन रंजीता जायसवाल, नरेश प्रसाद, जायसवाल सुमन देवी, संजना जायसवाल, झुनी कुमारी,  अंजलि कुमारी समेत स्कूली बच्चे आदि मौजूद थे.

Palamu । युवा समाजसेवी नईम अख्तर झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह पाटन प्रखण्ड के प्रभारी मनोनीत

मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सगुना पाटन के युवा समाजसेवी नईम अख्तर को झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कमिटी का सचिव सह पाटन प्रखण्ड का प्रभारी मनोनीत किया गया है।               आज उनके आवास पर पर सदस्यता रसीद व न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए जेकेएम के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी,आईटी सेल के केन्द्रीय अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, पाटन के प्रसिद्ध समाजसेवी हसीब आलम व अनिस अंसारी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दिया है।               उक्त अवसर पर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक व केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आशा प्रकट किया कि यंग, डायनेमिक व एनर्जेटिक समाजसेवी आईटी इंजिनियर के तौर पर बंगलोर में अपनी सेवाओं से सबको प्रभावित करनेवाले नईम अख्तर जी के केन्द्रीय सचिव बनने से मंच के संगठनात्मक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का ...

Palamu। जिला युवा कांग्रेस ने पुलवामा में शहीद जवानों दी, श्रंद्धाजलि

Palamu। दिन सोमवार को पलामू जिला युवा कांग्रेस के द्वारा उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह की अध्यक्षता में पुलवामा में शहीद 40 भारतीय जवानों के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं 2 मिनट का मौन का आयोजन स्थानीय छः मोहन चौक पर किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी मौजूद थे । मौके पर मणिकांत सिंह ने कहा की ये घटना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।  पुलवामा हमला  देश के अंदर के दुश्मनों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रायोजित प्रतीत होता है।  लेकिन हम इस शहादत को देश के स्मरण में बनाए रखने का कार्य करेंगे।  मौके पर मुख्य रूप से डाल्टनगंज विधानसभा अध्यक्ष सूर्यांश प्रताप सिंह,  हुसैनाबाद अध्यक्ष साकेत कुमार सिंह,  विश्रामपुर विधानसभा अध्यक्ष गुलाम नबी , एन एस यू आई जिला अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी , कांग्रेस सरकार का चेयरमैन राहुल सिंह,  प्रियांशु सिंह , हसीन,  अभिनव तिवारी,  विनीत ओझा,  कृष्णकांत तिवारी,  टिंकू आनंद,  आदर्श सिंह,  विश्रामपुर विधानसभा महासचिव रणधीर कुमार मेहता तौसीफ इत्यादि लोग शामिल थे

Palamu। पुलवामा हमले के तीसरी वर्षी पर पर्यावरणविद ने उड़ीसा के कई विद्यालयों में लगाए पौधे

> शहीदो के यादगार के उनके नाम के  लगाए गए पौधे रक्षा करेंगे : कौशल > उड़ीसा के प्रिंसिपलों ने पर्यावरणविद व धर्मगुरु कौशल किशोर को महान सेवक के रूप में किया सम्मानित  > पर्यावरण धर्म के 8 मूल  ज्ञान मंत्र की शपथ दिलाते पर्यावरण  मेदिनीनगर। पलामू। उड़ीसा के  राउरकेला बंणडा मुंणडा  केंद्रीय विद्यालय, एवं सेक्टर 6 केंद्रीय विद्यालय तथा बसंती हाई स्कूल में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व  वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पुलवामा हमले मैं शहीदों के तीसरी बरसी के याद में पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ चंदन, कपूर, रुद्राक्ष, आम , नींबू , लीची और संतरा के पौधे लगाते हुए सभी स्कूलों के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों को शपथ दिलायेंगे वन राखी मूवमेंट के प्रनेता कौशल किशोर ने कहा कि देश के रक्षा में हुए शहीदों की शहादत पर उनकी याद में पौधा रूपी मिसाइल को धरती मां के गोद में स्थापना से ब्राह्मण के 84योनि जियों की सुरक्षा होगी...

Palamu - पांच महीने से वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन नहीं मिलने से भूखमरी की स्थिति ग्राउंड रिपोर्ट

नावाबाजार। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पिछले पांच महीने से वृद्ध, विधवा व विकलांग पेंशन के भूगतान नहीं होने से वृद्ध ,विधवा व विकलांग असहायों के समक्ष भूखमरी का संकट व्याप्त हो गया है।            उन्होंने कहा है कि निराश्रित, असहाय व अक्षम लोगों का पेंशन भूगतान में महीनों का विलम्ब यह प्रमाणित करता है कि केन्द्र व राज्य सरकार में शामिल जनप्रतिनिधि व नौकरशाह मानवीय संवेदनाओं को भूलते जा रहे हैं। गौरतलब है कि राजनेताओं व पेंशनभोगी पूर्व नौकरशाहों का इस देश में समय पर पेंशन का भूगतान होता है, वहीं वयोवृद्ध नागरिकों, विधवा व दिव्यांग जनों को बिना आन्दोलन के कोई सुनता नहीं है। विज्ञप्ति के अंत में पूर्व प्रमुख ने हेमत सरकार से विधानसभा के आगामी सत्र में समय पर उपरोक्त असहाय जनों के पेंशन भूगतान के लिए विधेयक लाने की मांग किया है।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar