नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी खेलेश्वर धाम के प्रांगण में मेला का आयोजन किया गया । साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
जिसमें भोजपुरी के दिग्गज कलाकार, सोनाली राज, चंदन यादव, धीरज धाकड़ आने वाले है। जो कि कलाकारों ने खुद वीडियो रिकॉर्डिंग जारी कर इसकी सूचना दिए है।
आयोजन कर्ता महाकाल कमिटी के अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि खेलेश्वर धाम पर प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील किया है, की लोग मेले में पहुँच कर मेले का आनंद ले और खेलेश्वर धाम का भी दर्शन करे।