हुसैनाबाद । पलामू । सहभागी शिक्षण केन्द्र एवं एलआईसी_एचएफएल के सहयोग से चलाये जा रहे हृदय परियोजना के अंतर्गत किये गए कार्यो को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनाबाद के खण्ड विकास अधिकारी रतन कुमार सिंह , सर्किल ऑफिसर नन्द कुमार राम, ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी देवी, आजीविका से धर्मवीर एफ टी सी उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथियो द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया। मंच का संचालन सरोज सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शरुआत में सहभगी शिक्षण केन्द्र के बारे में शकुंतला द्वारा बताया गया । इसके उपरांत एलआईसी एचएफएल हृदय कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण मो० कलीम द्वारा दो पंचायत महुआरी एवं लोटनिया के चिन्हित 10 ग्रामो में अब तक किये गए कार्यो से अवगत कराया गया एवं जिला स्तर डालटनगंज में चल रहे प्रवासी श्रमिक सहयोग कार्यक्रम में अभी तक कि गई गतिविधियों का कृष्णकुमार गुप्ता द्वारा साझाकरण किया गया। जिसमे उपास्थि मुख्य अतिथियों द्वारा सहभागी शिक्षण केन्द्र द्वारा एलआईसी एचएफएल के सहयोग से किये गए कार्...