Kharaundhi - खरौंधी झारखंड राज्य के सभी जिलों की स्थानीय भाषा सूची में हिंदी, मगही एवं भोजपुरी भाषा को दर्ज करने तथा जेपीएससी एवं जेएसएससी की स्थानीय भाषा सूची में हिंदी मगही, भोजपुरी भाषा को दर्ज कराने के संबंध में प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रमुख धर्मराज पासवान ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पलामू, गढ़वा, लातेहार जिला में स्थानीय नीतियों की भाषा सूची में मगही एवं भोजपुरी भाषा को शामिल किया गया है. इसके लिए हम माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं. परंतु मगही, भोजपुरी भाषा झारखंड राज्य के सभी जिलों की स्थानीय भाषा है. हमारी मांग है कि भोजपुरी और हिंदी भाषा को सभी जिलों की सूची में दर्ज कराया जाए. जेएसएससी एवं जेपीएससी की नियुक्ति भाषा सूची में हिंदी तथा भोजपुरी भाषाओं को स्थान नहीं दिया गया है. इससे पूरे राज्य के युवाओं बेरोजगारों छात्रों में काफी क्षोभ है. हमारी सरकार से मांग है कि राज्य स्तरीय नियुक्तियों की भाषा सूची में मगही, भ...