सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Nawa Bajar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Nawa Bajar - मनोज यादव की ओर से होली व शबे बारात की शुभकामनाएं

नावाबाजार । पलामू । युवा समाजसेवी सह कण्डा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी उम्मीदवार मनोज यादव ने  क्षेत्र वासियों को रंगों का त्योहार होली व त्याग-तपस्या का त्योहार शबे-बारात की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए सौहार्दपूर्ण व सादगी से अटूट भाईचारे व प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील किया है।

Nawa Bajar - कांशी राम के 88वीं जन्म जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रबदा के अम्बेडकर नगर में  कांशी राम के 88 वीं जन्म जयंन्ति पर ग्राम विकास शांति समिति एवं माता सावित्री बाई फुले महिला मंडली रबदा के  संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर दोनों कमिटि के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कांशी राम के चित्र पर एवं बाबा साहब के प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद मंदीप बौद्ध के द्वारा बुद्ध वंदना त्रिशरण एवं पंचशील का वाचन किया गया। कार्यक्रम में  झारखंड राष्ट्रीय बौद्ध महासभा बौद्ध प्रदेश संयोजक  राम प्रसाद राम ने अपने सम्बोधन में  कांशी राम के जीवनी और उनके द्वारा बहुजन समाज के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाले। इस कायर्क्रम में  दीपनारायण राम , विनोद पाल ,  जानकी राम , बिफन राम, रूबी बौद्ध के साथ काफी संख्या में  लोगों उपस्थित थे ।

Nawa bazar - राजद प्रदेश उपाध्यक्ष के उपस्थिति में चलाया गया सदस्यता अभियान

  Nawa bazar - प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रबदा में राष्ट्रीय जनता दल राजद के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह यादव उपस्थित हुए।  मुख्य अतिथि श्याम दास सिंह यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों का मसीहा है।  आज हम सभी को उनके विचारधारा पर चल कर राजद को और भी मजबूत बनाने की जरूरत है। दिन प्रतिदिन लोग राजद से जुड़ रहे है। यही कारण है,  आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की जीत होगी। मौके पर नावा बाजार युवा प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, रबदा पंचायत अध्यक्ष निरंजन राम, रबदा युवा पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, बिमलेश यादव, राजाराम मेहता, धीरज यादव, विक्रम यादव, राहुल गुप्ता, अभय यादव, रामाशीष यादव, सत्यनारायण यादव, ग्रीन यादव के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Palamu - 5 मार्च को नावाबाजार विद्युत ग्रिड का घेराव होगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

  नावा बाजार । पलामू । नावाबाजार स्थित रजदिरिया स्कूल के पास स्थित महुआ पेड़ के नीचे रजदिरिया, कुम्भीकला, मल्लाह टोली व बनखेता आदि गांवों के सैकड़ों की संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने बुधन यादव की अध्यक्षता में जनाक्रोश सभा कर क्षेत्र के पांच ट्रान्सफरमरों से बिजली आपूर्ति बन्द करने व मनमाने बिजली बिल हर हाल में जमा करने के फरमान के खिलाफ आगामी 5 मार्च को नावाबाजार विद्युत ग्रिड का आक्रोशपूर्ण घेराव करने का निर्णय लिया।            कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता दामोदर चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु उपस्थित थे। सभा में शिवकुमार चौधरी, अशर्फी यादव,सूर्यदेव यादव, मुन्नी यादव,नरेश राम, संतोष पासवान, चम्पा देवी,देवेन्द्र सिंह,प्रसाद पासवान, कामेश्वर पासवान, सुधीर कुमार चौधरी,सुनिल यादव आदि बिजली उपभोक्ता किसानों ने एक ही परिवार के पति-पत्नी के नाम बिल भेजने, बिना कनेक्शन लिए एक ही व्यक्ति के नाम दो बिल भेजने, मरे हुए व्यक्ति जिनका कोई वारिस नहीं है,उसके नाम बिल भे...

Nawa Bajar - रौनक होटल का उद्घाटन, लोग फ़ास्ट फ़ूड एवं मिठाई का ले सकते है आनंद

  नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार  प्रखंड के ग्राम पंचायत कण्डा में एन एच 98 के किनारे उप स्वास्थ्य के नज़दीक रौनक होटल का शुभारंभ किया गया।  जिसमे रौनक होटल के प्रोपराइटर रंजन रॉक ने बताया कि होटल में फ़ास्ट फ़ूड के साथ नास्ता का भी उत्तम व्यवस्था किया गया। होटल खुलने लोगो के बहुत ही टेस्टी और स्वादिष्ट मिठाईयो का आनंद ले सकते है। होटल में तरह तरह के मिठाईयां, चोमीन, चाट, चाय, उपलब्ध है।

Breaking News Palamu - NH-98 पर अनियंत्रित होकर पलटा सवारी पिकअप वैन

  नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार थाना क्षेत्र के बाना पुल के समीप एनएच 98 मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह बाबा बैजनाथ धाम देवघर आ रही सवारी पिकअप बैंड अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें वाहन में सवार लोगों को किसी प्रकार का हताहत नहीं हुई। सभी वाहन से सुरक्षित निकाले गए। सूचना पाकर नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास, एएसआई प्रदुमन पासवान पहुंच कर सभी सवार लोगों को सुरक्षित करते हुए वाहन को नावा बाजार थाना लाया गया। मालूम हो कि वाहन पर सभी सवार लोग सोनभद्र जिला के रहने वाले हैं।

Palamu - नावा बाजार एवं हुसैनाबाद क्षेत्र में खनन विभाग ने कई अवैध ईंट भट्ठा किया ध्वस्त

  नावा बाजार - खनन विभाग के द्वारा अवैध ईंट भट्ठा कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने नावा बाजार थाना क्षेत्र में संचालित तीन चिमनी भट्ठा को किया ध्वस्त चलानी चिमनी के माध्यम से हो रहा था। ईट का कारोबार मौके पर नवा बाजार पुलिस भी मोजूद थे। जिससे अवैध ईंट भट्ठा संचालको में हड़कंप मच गया है।  जिला खनन पदाधिकारी आनन्द कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई लगातार जारी है। नावाबाजार थानाक्षेत्र में कार्रवाई के बाद हुसैनाबाद में भी 3 चिमनी को किया गया ध्वस्त।

Nawa bazar । कंडा मे शिवरात्रि मेला के आयोजन को लेकर, महाकाल कमेटी ने पूजा कर किया शुभारंभ

  नावा बाजार । पलामू ।   नावा बाजार प्रखड क्षेत्र के कंडा मे पहाड़ी खड़ेश्वर महादेव के प्रांगण खैरा दोहर के मैदान में दुसरी बार भव्य मेला के आयोजन को लेकर महाकाल मेला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा सोमवार को विद्युवत पूजा अर्चना कर कमेटियों ने कार्य करने के लिए शुभारंभ किया । मौके पर महाकाल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर खंडेश्वर महादेव जी के पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया जा रहा है । मौके पर पुजारी नंदलाल मिश्रा,सावन कुमार, पप्पू गुप्ता, संग्राम सिंह,सोनू गुप्ता, धिरज यादव, जयलाल यादव, डॉक्टर किशोर प्रजापति, संजय पासवान,  योगेन्द्र विश्वकर्मा ,करण सिंह, गुड्डू गुप्ता समेत कई लोगों के नाम शामिल है ।

Nawa bazar - पं० दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गयी

 नावा बाजार। पलामू। नावा बाजार मंडल के  ग्राम पंचायत कंडा में  11 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रखर राष्ट्रवादी , उत्कृष्ट संगठन कर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय   की पुण्यतिथि पर मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने कहा की  हमारे देश में  अंग्रेजों को खदेड़ने में एकता और अखंडता का मिसाल ढांचा तैयार करने वाले दीनदयाल उपाध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा । साथ ही भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रंद्धाजलि दिए। ईसके साथ ही  पार्टी की मजबूती के लिए मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने 51 रुपया ,  अजय चंद्रवंशी 10 रुपये,  निर्मल यादव 10 रूपये, गौरी शंकर सिंह 10 रुपए,  गुड्डू चंद्रवंशी,  अशोक साव, निर्मल यादव , के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर अपना अपना दान दिये। मौके पर  महामंत्री पंकज चंद्रवंशी,  उपाध्यक्ष सविता देवी,  मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष लोकेश मेहता, निर्मल यादव साथ सैकड़ों, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित में शामिल हुए।

Palamu - राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर कण्डा में आर्या स्टेंशनरी का शुभारंभ

 नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में 30 जनवरी  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर आर्या स्टेशनरी दुकान का शुभारंभ किया गया। दुकान के प्रोपराइटर विनय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुस्तकों को काफ़ी लगाव था। इसलिये उन्हीं के याद में ये दुकान का शुभारंभ किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि  कण्डा आर्या स्टेंशनरी खुलने से विद्यार्थियों को किताबो और पठन सामग्री खरीदने के लिए अब शहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। क्यों कि आर्या स्टेंशनरी विशेष बचत के साथ विद्यार्थियों की जरूरत की वस्तुएं मुहैया करवायेगी । जिसमे प्रतियोगिता संबंधी पुस्तके, सभी स्कूल के किताबे  इत्यादि शामिल है।

Palamu। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला स्तरीय बैठक, लिया गया कई निर्णय

मेदिनीनगर पलामू। पलामू जिले अंतर्गत डालटनगंज सदर के ग्राम बजराहा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला कमिटि का प्रथम जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष रवि पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद राम बौद्ध तथा विशिष्ट अतिथि डॉ बीरेंद्र कुमार , संजय कुमार , तथा राम चन्द्र राम , दिलकेश्वर राम मेहता, जंगाली मेहता , राजेंद्र राम जिला महामंत्री लखन मेहता, जिला उप महामंत्री मधुकांत बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष मंदीप बौद्ध, जिला संगठन सचिव हरिदर्शन राम , कृष्ण बौद्ध , राष्ट्रीय बौद्ध महासभा पलामू के अलावा बिनोद कुमार, बिहारी साव, जटाधारी प्रजापति, रमेश पाल , बिनोद कुमार, महेश कुमार के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में भाग लिए। इस बैठक में आगामी 05 एवं 06 फरवरी को साँची मध्यप्रदेश में होने वाले बौद्ध धम्म संगति समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने तथा ज्यादा से ज्यादा धम्म दान इकट्ठा करने पर चर्चा हुआ । साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम बजराहा में ही एक अस्पताल एवं एक...

Palamu। पांच राज्यो में चुनाव हो सकते है, तो झारखंड में पंचायत चुनाव क्यों नही : मनोज यादव

नावा बाजार। पलामू। नावा बाजार प्रखंड के कण्डा पंचायत भावी मुखिया प्रत्याशी और युवा समाजसेवी मनोज यादव ने क्षेत्रवासियों को मकरसंक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए। झारखंड सरकार से निवेदन किया है, की जब देश के पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव हो सकते है, तो झारखंड में पंचायत चुनाव क्यों नही हो सकते है। अतः पंचायत चुनाव यथा सीघ्र करवाया जाए। ताकि लोगो को लोकतंत्र पर विश्वास रहे है। आगे उन्होंने कहा ये कैसा नियम है , दिन में रैली और रात में लॉक डाउन। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन किया है, की कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए, पंचायत चुनाव करवाया जाए। ताकि लोगो को सरकार पर विश्वास रह सके।

Palamu - नववर्ष की स्वागत केक काट कर किया गया, नसीब खलीफा ने किये पिकनिक स्पॉट से रिपोर्ट

  नावा बाज़ार । पलामू । नावा बाज़ार प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष पूरे मस्ती , उमंग और जोश के साथ बनाया गया। जिसमे सभी उम्र के लोगो मे उत्साह दिख रहा था । लेकिन युवा लोग पूरे मस्ती और उमंग के मूड में थे। जगह-जगह पिकनिक मनाया गया। वही  ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ पप्पु गुप्ता, आशीष कुमार, साजन विश्वकर्मा, नसीब खलीफा, बिगन पाल, विक्की कुमार , आशीष सिंह के द्वारा नववर्ष की स्वागत केक काट कर किया गया। इसी क्रम में नसीब खलीफा ने पिकनिक मना रहे लोगो से किया खास बातचीत

Palamu - पथ मरम्मती के नाम पर 5 लाख रुपए गबन की जांच हो : शत्रुघ्न

 नावा बाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि नावाबाजार प्रखण्ड के रबदा पंचायत में रबदा से बसौना  एवं किशुन दयाली बांध होते हुए नेनुआ तक रैयती जमीन में ग्रामीण सम्पर्क पथ मरम्मती के नाम पर बिना काम करवाए क्षेत्रिय विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी  के विधायक कोटे की 5 लाख रुपए की राशि हड़प ली गई है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर पलामू के उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।                 केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि मेरे गृह पंचायत रबदा में जिला परिषद के जिला अभियंता कार्यकारी एजेंसी द्वारा कागज पर योजना पूर्ण दिखलाकर रैयती जमीन में सड़क मरम्मती के नाम पर लाखों रुपयों की लूट क्षेत्रीय भाजपा विधायक जी के रामराज्य का नायाब उदाहरण है,जिसकी जांचोपरांत शीघ्र कार्रवाई अपेक्षित है।            झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि झारखण्ड के सर्वोत्कृष्ट...

Palamu - खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करने के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा : कृष्णा दुबे

  नावा बाजार । पलामू । बिश्रामपुर प्रखण्ड के तोलरा में स्वर्गीय आशीष तिवारी उर्फ बड़े बॉलीबॉल नौक आउट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में मेदिनीनगर बनाम लेसलीगंज खिलाड़ियों के बीच खेला गया। लेसलीगंज की टीम ने बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।अतिथियों ने सबसे पहले स्वर्गीय आशीष तिवारी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण रखा गया। अतिथियों को डॉलफिन कारस्पा के मालिक  प्रेम तिवारी और भावी मुखिया प्रत्याशी  रोहित तिवारी द्वारा विश्रामपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी कृष्णा दुबे और छोटन उपाध्याय को फूलों की माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया।  उक्त मौके पर समाजसेवी कृष्णा दुबे ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा के खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करने के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य स्तर तक पहुंच कर विश्रामपुर विधानसभा का नाम रोशन कर सकेंगे। मौके पर अभिषेक पांडेय, पटेल दुबे, अरुण दुबे, पूर्व मुखिया स्यामा देवी , भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री अमरेश तिवारी , पंचायत समिति रास बिहारी तिवारी पूर्व मुखिया सेठ चौबे, भंडार पंचायत के उप ...

Nawa bazar - एन एच 98 पथ पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल

नावा बाजार। पलामू। एन एच 98 औरंगाबाद मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तुकबेरा डेरोना मोड़ के पास बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति में जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो टक्कर मार कर भागने में सफल रहा। बोलेरो के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार छतवा निवासी बहादुर सिंह, पिता ललन सिंह पूरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान इस्पेक्टर राज बल्लभ पासवान अपने वाहन से गुजर रहे थे। तभी उनकी नज़र इस दुर्घटना पर पड़ा। उन्होंने नावा बाजार प्रमुख रविन्द्र पासवान को फोन कर घटना स्थल पर बुला कर आनन फानन में घायल बहादुर सिंह को प्रमुख के साथ बेहतर इलाज के लिये मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह अपनी पत्नी का इलाज करवाना पड़वा मोड़ जा रहे थे। ऐसी दौरान घटना घटी।  दूसरी घटना कण्डा ताली जाने वाले मुख्य मोड़ पास घटी जिसमे ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि व्यक्ति घायल हो गया । जिसका इलाज कण्डा निजी क्लीनिक में करवाया गया।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar