सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Nawa bazar - एन एच 98 पथ पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल



नावा बाजार। पलामू। एन एच 98 औरंगाबाद मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तुकबेरा डेरोना मोड़ के पास बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति में जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो टक्कर मार कर भागने में सफल रहा। बोलेरो के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार छतवा निवासी बहादुर सिंह, पिता ललन सिंह पूरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान इस्पेक्टर राज बल्लभ पासवान अपने वाहन से गुजर रहे थे। तभी उनकी नज़र इस दुर्घटना पर पड़ा। उन्होंने नावा बाजार प्रमुख रविन्द्र पासवान को फोन कर घटना स्थल पर बुला कर आनन फानन में घायल बहादुर सिंह को प्रमुख के साथ बेहतर इलाज के लिये मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह अपनी पत्नी का इलाज करवाना पड़वा मोड़ जा रहे थे। ऐसी दौरान घटना घटी। 
दूसरी घटना कण्डा ताली जाने वाले मुख्य मोड़ पास घटी
जिसमे ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि व्यक्ति घायल हो गया । जिसका इलाज कण्डा निजी क्लीनिक में करवाया गया।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar