सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Medininagar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Palamu । शत्रुघ्न कुमार शत्रु को बहुजन रत्न पुरस्कार से नवाजा गया

मेदिनीनगर । पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु को छत्तरपुर कौवल में बाबा साहेब डा०बभीमराव अम्बेडकर के 131 वीं जयंती पखवारा के तहत आयोजित विशाल समारोह में समाज के कमजोर वर्गों पर बढ़ते अन्याय-अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने व संघर्ष करने के लिए संविधान सुरक्षा मंच ने वर्ष 2021 के लिए बहुजन रत्न पुरस्कार से सम्बन्धित प्रशस्तिपत्र, नकद पांच हजार रूपए व अंग वस्त्र देकर करतल ध्वनि व हर्षोल्लास के बीच सम्मानित किया।           कार्यक्रम की अध्यक्षता जन जागृति विकास मंच सह आयोजन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त एम०ओ० युगल किशोर राम व संचालन संविधान सुरक्षा मंच, छत्तरपुर के संयोजक विद्वान शिक्षक जगदीश नागवंशी ने किया।              कार्यक्रम में उद्घाटन कर्ता इंजिनियर लाल बिहारी यादव, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घूरन राम, मुख्य वक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु, सुषमा बौद्ध,अखिलेश्वर प्रसाद सिंह आदि ने बाबा साहेब डा० बी०आर०अम्बेडकर व तथागत बुद्ध की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर...

Palamu- 15 मार्च को नागलोक उत्सव भवन में मनाई जाएगी कांशी राम जयन्ती: शत्रु

  मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है । कि समाजिक अभियांत्रिकी के प्रणेता, बहुजन चेतना के प्रेरक,बहुजन महानायक कांशी राम  की 88 वीं जयंती झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले शांतिपुरी, मेदिनीनगर स्थित नागलोक उत्सव भवन में प्रात: 12 बजे से मनाई जाएगी।                 कार्यक्रम में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय , जिला व प्रखण्ड कमिटियों के पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ता साथियों से समय पर भाग लेने की अपील करते हैं, साथ ही प्रेस मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों से भी कवरेज हेतु भाग लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं।

मेदिनीनगर - देवरानी संगीत महाविद्यालय में होली उत्सव संगीत कार्यक्रम धूमधाम से मनाई गई

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा में प्रयाग संगीत समिति,इलाहाबाद से संबद्धता प्राप्त प्राचीन संगीत शिक्षण केंद्र देवरानी संगीत महाविद्यालय में होली उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर एक सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि शहर के जाने माने समाजसेवी सह पूर्व सैनिक श्री बृजेश शुक्ला जी थे ।इस सांगीतिक कार्यक्रम में  महाविद्यालय के कई बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की उत्साह तो देखते ही बन रही थी। सभी बच्चे रंग -बिरंगे कपड़े पहने, हाथों में अबीर गुलाल, पिचकारी लिए मस्ती में झूम रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के निदेशक प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित राजा राम मिश्र ने सभी बच्चों को अबीर -गुलाल से तिलक कर के की और आशीर्वचन स्वरूप कहा कि ईश्वर हम सबके जीवन में खुशियों के रंग भरें। उन्होंने उपस्थित सभी आगंतुक अभिभावकों एवं बच्चों को होली की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात होली उत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय के संगीत गुरु श्री सूरज कुमार मिश्र, श्री अभिषेक मिश्र, अभिनव मिश्र के निर्देशन में स...

Big Breaking - यूक्रेन में फंसा daltonganj का युवक, रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचा

  Medininagar - रूस द्वारा युक्रेन पर किये जा रहे हमले के बीच भारत के करीब 20 हजार छात्र वहाँ फंसे हैं. उनमें से कई गढ़वा, पलामू और लातेहार के भी हैं.  मिली जानकारी के अनुसार डालटनगंज स्थित हमीदगंज निवासी अरविंद कुमार पाण्डेय के पुत्र आयुष राज मेडिकल के छात्र हैं और यूक्रेन में रहकर मेडिकल प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं ।  आयुष राज यूक्रेन के ल्वानो फ्रैंकिवस्क सरकारी हौस्टल में रहते हैं.  रूस के हमले के बाद वे वापस मेदिनीनगर स्थित अपने घर लौटना चाहते हैं । वे किसी तरह रोमानिया बौर्डर तक आ चुके हैं लेकिन अभी भी उन्हें भारत सरकार से मदद का इंतजार है। इधर घर वालों की चिंता बढ़ी हुई है. माता-पिता सोच रहे कि किसी तरह मेरा बेटा वापस आ जाये. आयुष लागातार अपने माता पिता से संपर्क बनाए हुए है और जल्द से जल्द घर वापस आना चाहते है.

Palamu - लालू प्रसाद को जेल में मार डालने की सजा सुनाई है : शत्रुघ्न

  मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा डोरंडा कोषागार से निकासी के मामले में 5 साल की सजा व 60 लाख रुपया जूर्माने को अप्रत्यक्ष रूप से लालू प्रसाद को जेल में मार डालने की सजा करार दिया है।                जारी बयान में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका समेत तमाम प्रमुख संवैधानिक संस्थाओं की गरीमा बुरी तरह प्रभावित हुई है। दुनिया के सबसे भ्रष्ट पार्टी भाजपा के केन्द्र व विभिन्न राज्य सरकारों को क्या अपने गिरेबान में नहीं झांकना चाहिए ? क्या सभी बैंक लूटेरों, जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त ब्लातकारी बाबाओं, ब्यापम समेत तमाम घोटालों के आरोपियों को संरक्षण देनेवाले व जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की कई धाराओं का खूला उल्लंघन कर चुनावों को टपोरी अंदाज में प्रभावित करनेवाले पीएम व यूपी के अपने उपर दर्ज मुकदमों को वापस लेनेवाले सीएम का चाल, चरित्र व निकृष्ठ चिंत...

Palamu - जसकली देवी जातिय प्रताड़ना कांड के मुख्य आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग: जेकेएम

    मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूर्व डाकपाल रामनरेश राम व केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रघुवीर राम ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर पलामू जिले में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के कई मुकदमों में पर्याप्त जांचोपरांत अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दिया है।                जारी बयान में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि एससी-एसटी पाटन थाना कांड संख्या 60/2021 जसकली देवी जातिय प्रताड़ना कांड के मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी घटना के लगभग सात महीने बाद भी लम्बित है,जो गंभीर चिंता का विषय है।               बयान में नेताओं ने कहा है कि पिछले वर्ष 28/06/2021 को पाटन प्रखण्ड के हिसरा बरवाडीह ग्राम में  खेत में जबरदस्ती अखिलेश सिंह द्वारा ट्रैक्टर के लिए रास्ते बनाने का विरोध करने पर उसी ग्राम के अखिलेश सिंह व उनके पुत्र...

Palamu - भारत रत्न,स्वर साम्राज्ञी, कालजयी गायिका लता मंगेशकर का निधन अपूरणीय क्षति: शत्रुघ्न

  मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर विश्व प्रसिद्ध कालजयी गायिका,स्वर साम्राज्ञी,भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कुदरत से उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए प्रार्थना किया है।            शोक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि भारत वर्ष के आन,बान व शान के प्रतिक लता दीदी के हमारे बीच से महाप्रस्थान सबसे दुखद घटना है।गुलाम भारत से लेकर आजाद भारत के साझी सांस्कृतिक विरासत के धरोहर लता जी को बचपन से लेकर आजतक हर रंग और भाषा में सुनना हमारे जीवन के सबसे सुखद अनुभूति रही है।            झारखण्ड क्रांति मंच परिवार देश के गौरव यात्रा के प्रतिक लिभिंग लिजेंड आदरणीया लता मंगेशकर जी के सम्पूर्ण विश्व के चाहनेवालों संगीत प्रेमियों व उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अश्रुपूरित व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Palamu - आजसू छोड़कर सुरेन्द्र कुमार मेहता झारखण्ड क्रांति मंच में शामिल

  मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आजसू पार्टी के मेदिनीनगर प्रखण्ड के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र कुमार मेहता वार्ड नं०-9, सुदना मेदिनीनगर निवासी आजसू को छोड़कर झारखण्ड क्रांति मंच में शामिल हो गए।                 आज मेदिनीनगर स्थित जेकेएम के जिलाध्यक्ष विजय राम के सीट पर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम, पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम,जिला महासचिव निशिकांत, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष संजय कुमार राम आदि ने संयुक्त रूप से माला देकर हार्दिक स्वागत किया।इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व उपस्थित जेकेएम नेताओं ने सुरेन्द्र कुमार मेहता को जेकेएम का केन्द्रीय सचिव सह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। ...

Palamu - भारत में सौहार्द- प्रेम का वातावरण बनाए रखें - अशफाक अहमद

  मेदनीनगर । पलामू।  स्थानीय माली मोहल्ला स्थित तंजीमुल अंसार कमेटी के जिला कार्यालय में तंजीम के अध्यक्ष अशफाक अहमद ने पूर्वाहन 9:15 बजे ध्वजारोहण किया व तिरंगे को सलामी दी। मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में अशफाक अहमद ने कहा कि मुल्क में आपसी सौहार्द व प्रेम का वातावरण बनाएं इस तरह देश को हम और भी अधिक ऊंचाई पर ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि चंद लोग देश को तोड़ने में लगे हुए हैं हमें उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना है। संविधान की देन है कि हम भारतवासी सुरक्षित हैं।  हमें साम्प्रदायिक शक्तियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर देना है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें आजादी और हिफाजत की गारंटी देता है। हम गांधी, नेहरू, मौलाना आजाद, डॉक्टर अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को आदर्श बनाएं। इनके अलावा डॉक्टर मकबूल मंजर, डॉ आलोक कुमार गुप्ता, हाजी शमीम रजवी ने भी अपने - अपने विचार व्यक्त किए। तंजीम के सेक्रेटरी नसीम अहमद ने तंजीमुल अंसार  कमेटी की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में तंजीम के कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिराज अंसारी, सरपरस्...

Palamu - टेलीप्रोम्पटर के द्वारा भाषण की विफलता देश की प्रतिष्ठा का आघात है

 मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर दाओस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सम्मेलन में टेलीप्रोम्पटर के विफल होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक मिनट भी अपनी दक्षता से सम्बोधित नहीं कर पाने की घटना को विश्व पटल पर देश की प्रतिष्ठा को गहरा आघात करार देते हुए इसके लिए आर०एस०एस० की पाठशाला को जिम्मेदार ठहराया है।            जारी बयान में उन्होंने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत की बात करनेवाले पीएम मोदी का विश्व आर्थिक मंच पर भाषण के लिए टेलीप्रोम्पटर पर निर्भरता ने यह साबित कर दिया कि संघ से उपजे हुए मोदीजी देश के सबसे नकारा पीएम हैं,जिनको संघ परिवार नवीन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर विश्व का  सबसे बड़ा जुमलेबाज बनाने का प्रयास कर रहा है।                 बयान के अंत में केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भारत को गारत में मिलाने के लिए अपने स्थापना काल से कटिबद्ध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके अनुषांगिक संगठनों ने दलित-आदिवास...

Palamu। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला स्तरीय बैठक, लिया गया कई निर्णय

मेदिनीनगर पलामू। पलामू जिले अंतर्गत डालटनगंज सदर के ग्राम बजराहा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला कमिटि का प्रथम जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष रवि पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद राम बौद्ध तथा विशिष्ट अतिथि डॉ बीरेंद्र कुमार , संजय कुमार , तथा राम चन्द्र राम , दिलकेश्वर राम मेहता, जंगाली मेहता , राजेंद्र राम जिला महामंत्री लखन मेहता, जिला उप महामंत्री मधुकांत बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष मंदीप बौद्ध, जिला संगठन सचिव हरिदर्शन राम , कृष्ण बौद्ध , राष्ट्रीय बौद्ध महासभा पलामू के अलावा बिनोद कुमार, बिहारी साव, जटाधारी प्रजापति, रमेश पाल , बिनोद कुमार, महेश कुमार के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में भाग लिए। इस बैठक में आगामी 05 एवं 06 फरवरी को साँची मध्यप्रदेश में होने वाले बौद्ध धम्म संगति समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने तथा ज्यादा से ज्यादा धम्म दान इकट्ठा करने पर चर्चा हुआ । साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम बजराहा में ही एक अस्पताल एवं एक...

Palamu - शिक्षक आलोक हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए जेकेएम अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

मेदिनीनगर । पलामू । मेराल टेन प्लस टू हाई स्कूल के प्रतिष्ठित शिक्षक आलोक कुमार की पिछले दिनों रांची जेसीईआरटी में योगदान के क्रम में संदेहास्पद मौत की सीबीआई जांच कर हत्यारों को सजा दिलाने के सवाल पर विभिन्न राजनीतिक व समाजिक संगठनों से समर्थन देने के मसले पर आज मरहूम शिक्षक आलोक कुमार के भाई सुशील कुमार व अन्य परिजनों ने झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु को ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने में आन्दोलनात्मक सहयोग की अपील किया।              आज  प्रातः सुदना में प्रतिष्ठित व यूनिक एजुकेशन टिचींग स्टाइल के लिए राज्यस्तर पर चर्चित शिक्षक आलोक कुमार के साजिशन हत्या पर उनके परिजनों से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक ने आश्वस्त किया कि मंच के द्वारा शिक्षक आलोक हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आन्दोलन के साथ राज्य व केन्द्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।                विज्ञप्ति में उन्होंने शिक्षक ...

Palamu - गरीबों के बीच कम्बल का वितरण सराहनीय कार्य: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

मेदिनीनगर। पलामू। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ग्रुप बजराहा के द्वारा कल रात्रि में बजराहा वार्ड नम्बर एक में गरीबों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप के अध्यक्ष विनोद राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।            कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु  विशिष्ट अतिथि के रुप में एससी-एसटी ओबीसी एण्ड माइनारिटी एकता मंच के अध्यक्ष रवि पाल उपस्थित थे।उक्त अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में अम्बेडकर ग्रुप द्वारा अपने खर्चे पर गरीबों के बीच कम्बल का वितरण अति सराहनीय कार्य है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज बाबा साहेब डा०भीमराव अम्बेडकर  के प्रतिमा के समक्ष हमारे साथियों ने ठंड से पीड़ित मानवता की सेवा की शुरुआत किया है। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा बजराहा स्थित पुल के पास बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने की धमकी देने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि उनका ...

Palamu - प्रदीप राम बने झारखण्ड क्रांति मंच के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र इकाई के सचिव

मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सिंगराकला वार्ड नं०-1 निवासी प्रदीप राम को झारखण्ड क्रांति मंच के मेदिनीनगर नगर निगम इकाई का सचिव मनोनीत किया गया है।               आज जेकेएम के नगर अध्यक्ष संजय कुमार राम के बुद्धा स्थित आवास पर न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम व नगर अध्यक्ष संजय कुमार राम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि प्रदीप रामजी के नगर सचिव बनने से मेदिनीनगर में मंच के सांगठनिक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का जमीनीस्तर पर विस्तार होगा। साथ ही निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में शहरी सुविधाओं की उपलब्धता व अनावश्यक शुल्क वसूलने के खिलाफ भी आन्दोलन किया जाएगा।

Breaking News Palamu - पिकनिक मनाने आए युवक की भीम बराज में डूबने से मौत

झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है.  मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।

Medininagar - बॉलीवुड एक्टर किशु राहुल क्यों पहुंचे पलामू

वॉलीवुड एक्टर किशु राहुल इन दिनों पलामू दौरे पर हैं। पलामू प्रमंडल क्षेत्र में स्थलों का भ्रमण कर फिल्म शूटिंग हेतु देख रहे हैं। इसी क्रम में वे नेतरहाट पहुंचे। आयुक्त जटा शंकर चौधरी भी नेतरहाट का परिभ्रमण किया। साथ ही एक्टर किशु राहुल को नेतरहाट सहित पलामू प्रमंडल में फिल्म शूटिंग की पॉइंट्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नेतरहाट के सन राइज-सन सेट, मंगोलिया प्वांइट्स, नेतरहाट विघालय, लोध जल प्रपात, गढ़वा के सुखलदरी, श्री बंशीधर नगर मंदिर आदि के बारे में बताया। आयुक्त ने कहा कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा का क्षेत्र काफी खूबसूरत है। यहां फिल्म शूटिंग की बेहतर संभावनाएं  एवं पॉइंट्स हैं। पलामू प्रमंडल में विधि व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त है। यहां रहने के लिए गेस्ट हाउस, निजी होटल आदि सुविधाएं भी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण पलामू में घने जंगल हैं, तो वाटरफॉल भी एक से बढ़कर एक है, जहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। आयुक्त ने फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को से भी अपील किया कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र में आकर यहां की खूबसूरती को फिल...

Palamu - अल्पसंख्यकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की ज़रुरत : अशफ़ाक अहमद

  मेदिनीनगर । पलामू ।  सरकार अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए आगे आये और अप्ल्संख्यक भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएँ। इसकी चिंता हम सभी का लक्ष्य है। देश प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में अल्पसंख्यकों की पहचान अलग होती है। लेकिन सभी अल्पसंख्यकों की समस्याएं लगभग समान हैं। उक्त बातें तंज़ीमुल अंसार कमिटी के पलामू प्रदेश के सद्र जनाब अशफ़ाक़ अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में कहीं। उन्होंने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों से जुडी हुई सरकार की कई योजनाएं हैं। इसकी जानकारी हासिल कर अल्पसंख्यक उसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में भी राजनैतिक और सामाजिक संगठन अल्पसंख्यकों के हितों के लिए आगे आएंगे तो देश और समाज की काफी उन्नति होगी। मौके पर कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिराज अंसारी , उपाध्यक्ष कलाम आज़ाद , इंजीनियर मोहम्मद शम्सुद्दीन , डॉ बॉबिन , हिशामुद्दीन अंसारी , मुबिनुल हुदा, रवायत हुसैन , मंज़ूर अहमद , अमन अंसारी , सुहैल शाह, मुहम्मद इसराइल , इम्तियाज़ उर्फ़ सोनू समेत काफी लोग उपस्थित थे।

Palamu- झारखण्ड हाई कोर्ट का खण्डपीठ स्थापित करने समेत 12 सूत्री मांग पत्र सीएम को सौंपा

मेदिनीनगर। पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आज झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात नहीं होने की स्थिति में मंच के द्वारा उपायुक्त पलामू के माध्यम से 12 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया है।             जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि मांग पत्र में मेदिनीनगर को झारखण्ड की उपराजधानी घोषित करने के साथ झारखण्ड उच्च न्यायालय का यहां खण्डपीठ स्थापित करने, वर्षों से बन्द पड़े एशिया प्रसिद्ध सीसीएल के बन्द पड़े राजबाला कोलियरी, सोकरा ग्रेफाइट माइन्स, जपला सीमेंट फैक्ट्री व आरापुर माइन्स समेत सभी बन्द पड़े प्रतिष्ठानों को शीघ्र खोलने, पलामू प्रमंडल में पत्थर, बालू व जमीन माफियाओं के बढ़ते आतंक की वजह से गिरते भूगर्भ जलस्तर, पर्यावरण प्रदूषण व बढ़ते पारिस्थितिकीय असंतुलन पर सख्ती से रोक लगाने, पलामू में करीब 500 करोड़ रुपये के धान क्रय घोटाले की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, दूसरी बार त्रिस्तरीय पंचायतों के बढ़े कार्य...

Breaking - मुख्यमंत्री का आगमन और छात्र नेता गिरफ्तार , medininagar, cm hemant soren

      डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट पलामू  जिला के डालटनगंज यानी मेदिनीनगर में छात्रों का साथ देने वाले  ए.आई.एस.एफ के जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय उर्फ विदेशी पांडेय को पुलिस ने किया गुरफ्तार। पांडेय ने वीडियो जारी कर बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री को आज शुक्रवार को डालटनगंज में आना था,आने से पहले समस्त पलामू वासियो को खुशी का माहौल था, मुख्यमंत्री ने भाषा के साथ खेलवाड़ करने का काम किया है। ऐसे में कोई छात्र अगर अपनी आवाज उठता है तो मुख्यमंत्री उसे रोकने के लिए गिरफ्तार करवा रहे हैं। छात्र नेता सुजीत पांडेय ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया है।

Palamu - आगामी सोमवार को जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में होगी टीम गठित

डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट*   पलामू : जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय ने बताया कि निलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविधालय में कमिटी गठित किया जाएगा जो छात्र जुड़ना चाहते हैं वो हमसे संपर्क कर सकते है। ए.आइ. एस.एफ केवल संगठन नही छात्र हित के मुद्दे को ले कर मुखर हो कर लड़ता भी हैं। साथ ही पलामू जिला सोशल मीडिया संयोजक सह जी. ए.ले कॉलेज प्रभारी राहुल कुमार ने बताया की छात्र हित के लिए सदैव लड़े है और आगे भी लड़ते रहेंगे पलामू, गढवा और लातेहार तीनो जिला में संगठन को खड़ा कर मजबूरी देने का प्रयास हैं।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar