मेदिनीनगर। पलामू। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ग्रुप बजराहा के द्वारा कल रात्रि में बजराहा वार्ड नम्बर एक में गरीबों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप के अध्यक्ष विनोद राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु विशिष्ट अतिथि के रुप में एससी-एसटी ओबीसी एण्ड माइनारिटी एकता मंच के अध्यक्ष रवि पाल उपस्थित थे।उक्त अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में अम्बेडकर ग्रुप द्वारा अपने खर्चे पर गरीबों के बीच कम्बल का वितरण अति सराहनीय कार्य है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज बाबा साहेब डा०भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष हमारे साथियों ने ठंड से पीड़ित मानवता की सेवा की शुरुआत किया है। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा बजराहा स्थित पुल के पास बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने की धमकी देने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अम्बेडकरवादी हमेशा तैयार रहते हैं, हमें खुशी है कि बजराहा के लोगों ने अपना जमीन में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कर मिशाल कायम किया है।
सभा में एससी-एसटी ओबीसी एण्ड माइनारिटी एकता मंच के रवि पाल ने कम्बल वितरण के लिए अम्बेडकर ग्रुप के लोगों का हार्दिक धन्यवाद देते हुए उनके संघर्षों में साथ रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।