सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Chhatarpur लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Chhatarpur - पर्यावरणविद कौशल ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता जोड़कर शुभारंभ किया

  Chhatarpur - छतरपुर प्रखंड के डाली बाजार के ढोलही कोकोरो शिवाना पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने  फीता जोड़कर  औपचारिक बल्लेबाजी कर किया।   विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने  अपने संबोधन में कहा कि युवा, खेल, कला और संस्कृति ये सभी  वन और  पर्यावरण के अंग ही नहीं बल्कि राष्ट्र का धरोहर भी है। इन सबकी हिफाजत की जिम्मेवारी समाज के सभी लोगों का परम कर्तव्य है।  पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि हाल की दिनों में  हमारी देश की सभ्यता संस्कृति पर पाश्चात्य सभ्यता हावी होते जा रहा है।  उसी सभ्यता को बचाने के उद्देश्य से  शादी विवाह में वर वधु को गांठ जोड़ने  की परंपरा है न कि  अलग करने की।  उसी सभ्यता संस्कृति को रक्षा के उद्देश्य से फिता को काटने नहीं जोड़ने का काम उनके द्वारा कार्यक्रमों में किया जाता है। ...

Palamu - नववर्ष पर पर्यावरणविद कौशल ने लगाया सिंदूर एवं पियार का पौधा

  छतरपुर । पलामू । पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर  स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नववर्ष का स्वागत किया। वहीं उक्त अवसर पर वनभोज का भी आयोजन किया गया। वन भोज कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पियार और सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि हमारी देश की सभ्यता और संस्कृति  है कि जब कभी भी कोई धार्मिक अनुष्ठान होता है तो  वैदिक मंत्रोच्चार से दंपति को गांठ जोड़कर पूजा अर्चना की शुरुआत होती है। पूजा- पाठ में सिंदूर का बहुत ही महत्व है लेकिन मिलावट के दौर आज सही नहीं मिलने से लोगों को बड़े पैमाने पर सिंदूर का पौधा लगाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित  प मुखिया नगीना बेबी,अफजाल अंसारी प्रो,जायसवाल टिंबर सह यूनिक अप्लाई के डीलर अरुण कुमार जायसवाल, राम...

Palamu - पर्यावरणविद कौशल ने डहरू राम रविदास के शवयात्रा में कंधा दिए

   >> हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मरणोपरांत भी अपनी आत्मा की शांति एवं जन्नत का दरवाजा खुला रखना चाहते हैं तो बच्चे से बुढ़ापे तक प्रकृति प्रेमी बंन कर पौधा अवश्य लगाएं छतरपुर । पलामू । पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर निवासी डहरु राम रविदास की शव यात्रा में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने स्वर्गीय डमरू राम के परिजनों को ढांढस दिलाते हुए उन्हें एक क्विंटल चावल और 2100 नगद देकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद के भावी प्रत्याशी सह ग्राम पंचायत डाली बाजार के निवर्तमान मुखिया व विकास पुरुष अमित कुमार जायसवाल ने शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी।  निवर्तमान मुखिया श्री जायसवाल ने कहा कि जिस तरह वे अपने पंचायत में  अबतक किसी की विरादरी की बेटी की शादी में या फिर किसी की भी मौत होने के बाद उस परिवार को मदद स्वरूप एक क्विंटल चावल और 2100 नकद देते थे। अब यह व्यवस्था पूरे छतरपुर पूर्व...

Palamu । रावण का पुतला दहन के साथ कोरोना के सफाया के लिए भी कमर कसना होगा: कौशल

  छतरपुर । पलामू । जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर स्थित अकेलवा मैदान में 25 वर्षों से पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के सौजन्य से दुर्गा पूजा के आयोजन के साथ  रावण का पुतला दहन,  मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है। आयोजन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कमेटी के सदस्यों ने सिल्वर जुबली के रूप में इस वर्ष मनाया। सिल्वर जुबली पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदूषण रूपी अहंकारी रावण का पुतला दहन और संस्कृतिक कार्यक्रम  व मेला का उद्घाटन वहां के मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया के सहयोगी और  डाली बाजार दुर्गा पूजा कमेटी  के कई पदाधिकारी मौजूद थे । उद्घाटन भाषण में मुखिया अमित कुमार ने कहा कि मैंने और मेरे पिता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के अथक प्रयास के कारण  डाली बाजार पंचायत को  आदर्श पंचायत के रूप में चयनित किया गया। यहां के लोगों के आशीर्वाद के कारण ही लगातार दो बार से पंचायत का प्रतिनिधित्व करने के मौका मिला।  दोनों कार्यकाल के   दौरान पंचायत में कई उल्लेखनीय कार्य ह...

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar