छतरपुर । पलामू । जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर स्थित अकेलवा मैदान में 25 वर्षों से पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के सौजन्य से दुर्गा पूजा के आयोजन के साथ रावण का पुतला दहन, मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है। आयोजन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कमेटी के सदस्यों ने सिल्वर जुबली के रूप में इस वर्ष मनाया। सिल्वर जुबली पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदूषण रूपी अहंकारी रावण का पुतला दहन और संस्कृतिक कार्यक्रम व मेला का उद्घाटन वहां के मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया के सहयोगी और डाली बाजार दुर्गा पूजा कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद थे । उद्घाटन भाषण में मुखिया अमित कुमार ने कहा कि मैंने और मेरे पिता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के अथक प्रयास के कारण डाली बाजार पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में चयनित किया गया। यहां के लोगों के आशीर्वाद के कारण ही लगातार दो बार से पंचायत का प्रतिनिधित्व करने के मौका मिला। दोनों कार्यकाल के दौरान पंचायत में कई उल्लेखनीय कार्य हुआ।जो इसके स्वर्णिम अध्याय में जुड़ गया है। उनके कार्यकाल में पंचायत के सभी गांवों तक बिजली सड़क शिक्षा उप स्वास्थ्य केंद्र सप्ताहिक बाजार झारखंड का पहला निजी पार्क कई जन उपयोगी कार्य किया है। इतना ही नहीं सरकारी चापाकल के साथ निजी खर्च पर भी 50 से अधिक चापाकल लगाकर अधिकांश घरों तक पीने का पानी मुहैया कराई गई है।कार्यक्रम में राजद नेता कैलाश यादव, समाजसेवी महेजर यादव, उप मुखिया अफजाल अंसारी, मंडल अध्यक्ष नरेश यादव समेत कई वक्ताओं ने पर्यावरणविद कौशल और मुखिया अमित कुमार जायसवाल की कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।