नावा बाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख व रबदा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है, कि पंचायत चुनाव जीतने के बाद पंचायत की बुनियादी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पूरे इलाके की सिंचाई के लिए अतिमहात्वाकांक्षी उड़हरी डैम निर्माण के लिए विधिवत संघर्ष करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि सबको पता है कि हमारा परिवार संघर्ष के मामले में पूरे पंचायत में अग्रगण्य है, यहां तक की नावाबाजार प्रखण्ड का निर्माण भी मेरे पति शत्रुघ्न कुमार शत्रु के संघर्षों का प्रतिफल है। भावी मुखिया प्रत्याशी ने कहा है कि कुछ बिचौलिए,लूटेरे व शासन-प्रशासन के सामने भींगी बिल्ली बने रहनेवाले दलाल किस्म के चंद लोग चाहते हैं कि रबदा पंचायत का मुखिया कोई जागरुक, संघर्षशील व शिक्षित महिला नहीं बने, लेकिन इस बार उनका सपना ध्वस्त हो जाएगा।वैसी महिलाएं जो मुखिया बनने का सपना देख रहीं हैं,मैं उनसे कहना चाहती हूं कि अपने पतियों द्वार...