नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को अकीदत मोहब्बत व उत्साह के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की पैदाइशी पर जश्ने ईद मिलाद उल -नबी जुलूस -ए - मोहम्मदी निकाली गई। जुलूस के दौरान मुस्लिम धर्मलम्बियो द्वारा हुजूर की आमद ,मरहबा सरकार की आमद, मरहबा रसूल-ए- खुदा की शान ,अल्लाह अल्लाह आदि नारों प्रखंड मुख्यालय बुलंद रहा।
हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की पैदाइशी पर नावा बाजार, काबा शरीफ के झांकी के साथ कलमा लिखे झंडे, बैनर, वैच से सुशोभित लोग शामिल हुए। पर्व के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मस्जिदों को विघुती सजावट कर सजाया गया। तथा सलात व सलाम ,फातेहा और की दुआ के बाद लोगों के बीच शिरनी तकसिम की गई। उक्त मौके पर जामा मस्जिद के पेशीइमाम उमत रसूल साहब, छोटी मस्जिद के पेशीइमाम हाफिज शमशीर आलम,नावा बाजार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मीर खुर्शीद आलम ,मीर अमीरुउद्दीन खान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मीर आरिज आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।