नावा बाजार। पलामू । प्रखंड के ग्राम पंचायत कण्डा के खैरा दोहर जंगल के पास में अज्ञात अवस्था मे एक फेका हुई मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मोटरसाइकिल स्पेरण्डल प्लस है, जिसका नम्बर किसी चीज से लगड़ दिया गया है। किसी तरह मोटरसाइकिल को खोलने पर जो कागजात मिले है। उससे मोटरसाइकिल मालिक का पता पलामू जिले के डालटनगंज अंकित है। फिलहाल मोटरसाइकिल को नावा बाजार थाना प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है।