Garhwa - जनता दरबार में आए लाभुक का 24 घंटे के अंदर राशन कार्ड एवं 48 घंटे के अंदर बना आयुष्मान कार्ड
Garhwa - उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है; उसी के निमित्त आज दिनांक 11 मार्च 2022 को उपायुक्त श्री रमेश घोलप के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया। इसी कड़ी में में जनता दरबार में 3 दिव्यांग लाभुक वर्षों से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर आए थे, जिसे संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त के द्वारा तत्काल जिला सामाजिक सुरक्षा प्रभारी को बुलाकर इन लाभुकों का पेंशन भुगतान खाते में करा दिया गया। साथ ही इस संबंध में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी दिव्यांग एवं अन्य पेंशन के लाभुकों का यदि आधार कार्ड या बैंक खाते में आंशिक गड़बड़ी के कारण पेंशन नहीं मिल रहा है तो 48 घंटे में इन त्रुटियों को दूर करना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा पिछले जनता दरबार में आए लाभुक मेराल प्रखंड के रीना देवी का राशन कार्ड नहीं था, ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर इनका राशन कार्ड बनवा दिया गया। जबक...