सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Garhwa - जनता दरबार में आए लाभुक का 24 घंटे के अंदर राशन कार्ड एवं 48 घंटे के अंदर बना आयुष्मान कार्ड



Garhwa - उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है; उसी के निमित्त आज दिनांक 11 मार्च 2022 को उपायुक्त श्री रमेश घोलप के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया।
 
इसी कड़ी में में जनता दरबार में 3 दिव्यांग लाभुक वर्षों से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर आए थे, जिसे संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त के द्वारा तत्काल जिला सामाजिक सुरक्षा प्रभारी को बुलाकर इन लाभुकों का पेंशन भुगतान खाते में करा दिया गया। साथ ही इस संबंध में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी दिव्यांग एवं अन्य पेंशन के लाभुकों का यदि आधार कार्ड या बैंक खाते में आंशिक गड़बड़ी के कारण पेंशन नहीं मिल रहा है तो 48 घंटे में इन त्रुटियों को दूर करना सुनिश्चित किया जाए। 

इसके अलावा पिछले जनता दरबार में आए लाभुक मेराल प्रखंड के रीना देवी का राशन कार्ड नहीं था, ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर इनका राशन कार्ड बनवा दिया गया। जबकि ग्राम सोह गढ़वा के निवासी अंबिका राम का 48 घंटे के अंदर आयुष्मान कार्ड बनवा कर प्रदान किया गया ताकि उनका इलाज फ्री में हो सके। जनता दरबार में अगला आवेदन मनरेगा योजना में कार्य किए बिना भुगतान होने का मामला प्राप्त होने पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी सरकारी योजना में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांडी प्रखंड निवासी संगीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के शेक डांटा से नाम हटाने संबंधी आवेदन दिया जिस पर उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शेक डाटा के साथ छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाए। किसी भी योग्य लाभुक का नाम से शेक डाटा से नहीं हटना चाहिए जो आवास के लिए पात्र हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। जनता दरबार में अगले फरियादी खरौंधी प्रखंड के हुसरू ग्राम के निवासी रामनाथ उरांव ने अगजनी में घर जल जाने के बाद मुआवजा नहीं मिलने संबंधी मामले की शिकायत की जिस पर उपायुक्त ने कहा कि अपर समाहर्ता मामले की जांच करा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ताकि इस परिवार को शीघ्र ही मुआवजा की राशि मिल सके। ग्राम डूमरों में एनएच- 75 बाईपास निर्माण में रैयत के घर का मुआवजा दूसरे व्यक्ति को चले जाने संबंधी मामले की जांच हेतु जिला भू- अर्जन पदाधिकारी गढ़वा को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बेलचांपा निवासी हरिनारायण मालाकार ने आवेदन देकर बताया कि इनके चहारदीवारी निर्माण को लेकर मारपीट कर इनका हाथ तोड़ दिया गया तथा इनके पिता सहित परिवार के अन्य लोग भी घायल है, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने सख्त कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी गढ़वा को निर्देशित किया। उपायुक्त ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी के आलोक में त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि जनता को न्याय मिल सके। 

आज जनता दरबार में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, सभी आवेदनों को त्वरित गति से कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी भी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रखंड दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर आम जनों की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। जनता के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण किया जाए ताकि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर दूरदराज के ग्रामीण को अनावश्यक इधर-उधर न भटकना पड़े।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Breaking News Palamu - पिकनिक मनाने आए युवक की भीम बराज में डूबने से मौत

झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है.  मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।

Breaking - मुख्यमंत्री का आगमन और छात्र नेता गिरफ्तार , medininagar, cm hemant soren

      डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट पलामू  जिला के डालटनगंज यानी मेदिनीनगर में छात्रों का साथ देने वाले  ए.आई.एस.एफ के जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय उर्फ विदेशी पांडेय को पुलिस ने किया गुरफ्तार। पांडेय ने वीडियो जारी कर बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री को आज शुक्रवार को डालटनगंज में आना था,आने से पहले समस्त पलामू वासियो को खुशी का माहौल था, मुख्यमंत्री ने भाषा के साथ खेलवाड़ करने का काम किया है। ऐसे में कोई छात्र अगर अपनी आवाज उठता है तो मुख्यमंत्री उसे रोकने के लिए गिरफ्तार करवा रहे हैं। छात्र नेता सुजीत पांडेय ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया है।

Big Breaking | राजहरा कोयल नदी छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत, Nawa Bajar, Palamu

- एक बच्चे का नहीं मिल रहा, स्थानीय लोगों की ओर से खोजबीन जारी पलामू: राजहारा कोयल नदी स्थित छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया. वहीं दूसरे का पता नहीं चल रहा. स्थानीय लोगों की ओर से काफी खोजबीन की जा रही है। दोनों बच्चे राजहारा गांव स्थित दुशियानी टोला निवासी राजू भुईयां के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ करने गई थी। जहां राजू की पत्नी बच्चे भी शामिल होने गए थे। इसी बीच दोनों बच्चे नदी में उतर गए। जहां तेज बहाव के साथ पानी ज्यादा था। बच्चे को डूबते देख परिजनों की ओर से बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। 9 वर्षीय शशि कुमार को स्थानीय लोगों सहित परिजनों ने बाहर निकाला. वही 7 वर्षीय साजन का शव नदी में ही दब कर रह गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था। दोनों बच्चे के चाचा महावीर भुईयां ने बताया कि शशि कुमार को नदी से निकालने के बाद ही स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जिसे इलाज...

Breaking - कण्डा खैरादोहर मैदान के पास अज्ञात फेंका हुआ मोटरसाइकिल बरामद , nawa bajar

नावा बाजार। पलामू ।  प्रखंड के ग्राम पंचायत कण्डा के खैरा दोहर जंगल के पास में अज्ञात अवस्था मे एक फेका हुई मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मोटरसाइकिल स्पेरण्डल प्लस है, जिसका नम्बर किसी चीज से लगड़ दिया गया है। किसी तरह मोटरसाइकिल को खोलने पर जो कागजात मिले है। उससे मोटरसाइकिल मालिक का पता पलामू जिले के डालटनगंज अंकित है। फिलहाल मोटरसाइकिल को नावा बाजार थाना प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ :- पलामू में यात्री बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

धनंजय तिवारी, संवाददाता  सतबरवा के कसियाडीह बकोरिया के पास आज सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, 15 से अधिक लोग घायल है जिनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस का नाम जेपीएस जो मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Medininagar - 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का सांसद ने किया ध्वजारोहण

Palamu - डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर स्मारक  राष्ट्रीय ध्वज का पलामू सांसद वीडी राम ने किया ध्वजारोहण । मौके पर विधायक आलोक चौरसिया और DRM रहें मौजूद।100 फीट उच्चा ध्वज का हुआ ध्वजारोहण ।

Palamu - ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित

डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी कि रिपोर्ट  Palamu - डालटनगंज ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित हुआ। जिसका नेतुत्व जिला सोशल मीडिया संयोजक राहुल कुमार के नेतुत्व में हुवा। बैठक में सम्मिलित जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय उपस्थित थे। विदेशी पांडेय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं अपने कार्यकाल को बताया जिसके बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने का बताया कि नव निर्वाचित सदस्यगणेश लाल महाविद्यालय में कमिटी गठित में अध्यक्ष प्रियांशु आनंद, उपाध्यक्ष दीप शेखर मिश्रा, आमंत्रित कुमारी कॉलेज सचिव विकी कुमार जिया सिन्हा, कॉलेज मीडिया प्रभारी अभय कुमार, कॉलेज महासचिव नीरज मेहता, कॉलेज प्रभारी राहुल कुमार जी को दवित्व दिया गया। संरक्षक के रूप में जिला सचिव कौशल किशोर ए जफर पठान, पूर्व महाविधालय सचिव रजनीश दुबे, नगर अध्यक्ष फैज ख़ान जिला सोशल मीडिया संयोजक सह महाविधालय प्रभारी राहुल कुमार ने बोला संगठन एक घर है और इसके सदस्य परिवार जैसे है, सगठन को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास रहेगा। कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु आनंद ने बताया की संगठन ने जो भरोसा जताया ह...

झारखंड में पेयजल की समस्याओं का चुटकी में होगा समाधान : मंत्री

पेयजल एवं स्वच्छता के से संबंधित सभी प्रकार की जन- शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय वेव आधारित कॉल सेंटर का उद्घाटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष से किया। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर सुबह 8:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक निर्बाध रूप से कार्य करेगा। कॉल सेंटर का संचालन पीएमयू कार्यालय, डोरंडा, रांची से किया जाएगा।  इस कॉल सेंटर में जन शिकायतों को विभिन्न  माध्यमों जैसे झारजल मोबाइल ऐप, वॉट्सएप, इमेल, टॉल फ्री नंबर आदि पर दर्ज कराई जा सकती है।  मंत्री ने बताएं कि इस कॉल सेंटर में कॉल फ्री नंबर 18003456502 एवं मोबाइल नंबर whatsapp नंबर 9470176901, ईमेल आईडी एवं झार जल मोबाइल एप्प शिकायत दर्ज किया जा सकेगा।  विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को कॉल सेंटर के कर्मियों द्वारा jharjal-jharkhand.gov.in पर इंट्री होगी।  सभी शिकायतों को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए वेव पोर्टल से बेहतर प्रबंधन एवं अनुश्रवण करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।

पर्यावरणविद कौशल किशोर करेंगे नौ नवंबर को शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सूखे आम लकड़ी का वितरण

- पिछले कई वर्षों से छठ व्रतियों के बीच पर्यावरणविद करते आ रहे हैं आम लकड़ी का वितरण  मेदिनीनगर। पलामू । झारखंड। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद  कौशल किशोर जायसवाल  इस वर्ष भी लोक आस्था एवं पवित्रता के महान पर्व  छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों के बीच सूखी  आम की लकड़ियां दान करेंगे। इस संबंध  में जानकारी देते हुए डाली के निवर्तमान  मुखिया सह छतरपुर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से भावी प्रत्याशी अमित  कुमार जायसवाल ने बताया कि 9 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 10,30 बजे से  शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सुखी हुई आम की लकड़ियां छठ व्रतियों  के बीच वितरित की जाएगी। इस पुनीत कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उपायुक्त  शशिरंजन स्वयं अपनी हाथों से व्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ी देकर करेंगे। सुगमतापूर्वक सभी व्रतियों के बीच सुखी हुई आम की लकड़ी वितरीत करने की  पूरी तैयारी कर ली गयी है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश और राज्य में उतपन्न स्थिति को देखते...