सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

dhurki लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Dhurki - शिक्षा विभाग द्वारा संचालित FLN के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

धुरकी से संतोष कुमार कि रिपोर्ट Dhurki - शिक्षा विभाग के बीआरसी भवन धुरकी में एफएलएन द्वारा चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुई। जिसमें शिक्षकों को मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विद्यालयों में बच्चों के लिए चलाई गई योजना को विस्तार पूर्वक समझाया गया। प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य का उल्लेख किया गया जिसमें 3 वर्ष से 9 वर्ष के बच्चों को 2026-27 तक आधारभूत अक्षर ज्ञान और संघ का ज्ञान देना महत्वपूर्ण है। स्कूली बच्चे अपने कक्षा के अनुसार संख्या ज्ञान को जान सकें प्रशिक्षक पंकज कुमार, मेराज अहमद, पंकज कुमार अकेला, तथा भारतेंदु कुमार के द्वारा के FLN बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया।  मौके पर बीपीओ बिपिन बिहारी गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्य प्रकाश मिश्रा, लेखा सहायक अरुण कुमार गुप्ता सहित सगमा तथा धुरकी प्रखंड के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Dhurki - प्रगति इंस्टिट्यूट का स्थापना दिवस सहित निदेशक ईo ओबैदुल्लाह हक का जन्मदिन मनाया गया

धुरकी से संतोष कुमार की रिपोर्ट धुरकी । गढ़वा । धुरकी प्रखंड के कांग्रेस नेता सह बीस सूत्री अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी गढ़वा शहर के जिला परिषद कंपलेक्स में एन एच प्रगति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रगति इंस्चुयूट का 12 वां स्थापना दिवस सह निदेशक इनिजिनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भाषण एंव नाटक का भी आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक गीत,नृत्य न नाटक प्रस्तुत किया। मौके पर निदेशक ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि पिछले 12 सालों से गढवा में कप्यूटर के शिक्षा दे रहे है। संस्थान के कई विद्यार्थी आज अलग अलग जगहों पर नॉकरी कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे जिला में कंप्यूटर शिक्षा को सर्व सुलभ उपलब्ध कराना ही उनका संस्थान खोलने का उद्देश्य था जिसका आज परिणाम दिख रहा है। मो० अंसारी ने कहा कि आने वाला समय में कम  से कम शुल्क में सभी को शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। अपने को लेकर उद्देश्य वे लगातार बढ़ रहे है. जिसकी कड़ी में धुरकी सहित कई जगहों भी कॉलेज और स्क...

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar