सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Untari Road - दो दिनों से बिजली कनेक्शन काटने से किसानों में रोष व्याप्त

ऊंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय के मुरमाकला पंचायत के द्वारपार टोला में दो दिनों से बिजली कनेक्शन काट देने से किसानों व ग्रामीणों ने आज शनिवार को एक जुट होकर धरना प्रदर्शन बिजली विभाग की लापरवाही को देखते हुए काफी रोष व्याप्त जताया किसान रेखा देवी व तारकेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि मेरे गाँव मे आज तक कभी भी बिजली बिल नहीं आया, यहां का ट्रांसफार्मर विगत एक साल से खराब है जिसकी सूचना विभाग को दे दिया गया था लेकिन  अभी तक विभाग द्वारा कोई कारवाईनहीं हुई।गांव से किसी तरह किसानों ने बाहर से मिस्त्री बुलाकर दो फेस‌ ट्रांसफार्मर चालू कराया लेकिन लेकिन ट्रांसफार्मर ठीक से काम नहीं कर रहा है और अभी तक किसानों का 15 मोटर जल चुका हैजो कि जेई के द्वरा  बिना सूचना के बिजली डीपी पर से ही काट दिया गया किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल एक पानी बिना हमलोग सभी किसानों की कमर टूट जाएगी रोष व्याप्त किसानों में रूपदेव साव ,त्रिपुरारी सिंह ,तारकेश्वर सिंह ,श्यामनारायण सिंह ,नीरज सिंह ,ददन सिंह ,उमेश रजवार ,छोटन सिंह ,रेखा देवी उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान जमा थे

Husainabad - LIC-HLF हृदय परियोजना के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हुसैनाबाद । पलामू । सहभागी शिक्षण केन्द्र एवं  एलआईसी_एचएफएल के सहयोग से चलाये जा रहे हृदय परियोजना के अंतर्गत किये गए कार्यो को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनाबाद के खण्ड विकास अधिकारी रतन कुमार सिंह , सर्किल ऑफिसर नन्द कुमार राम, ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी देवी, आजीविका से धर्मवीर एफ टी सी उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथियो द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया। मंच का संचालन सरोज सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शरुआत में सहभगी शिक्षण केन्द्र के बारे में शकुंतला द्वारा बताया गया । इसके उपरांत एलआईसी एचएफएल हृदय कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण मो० कलीम द्वारा दो पंचायत महुआरी एवं लोटनिया के चिन्हित 10 ग्रामो में अब तक किये गए कार्यो से अवगत कराया गया एवं जिला स्तर डालटनगंज में चल रहे प्रवासी श्रमिक सहयोग कार्यक्रम में अभी तक कि गई गतिविधियों का कृष्णकुमार गुप्ता द्वारा साझाकरण किया गया। जिसमे उपास्थि मुख्य अतिथियों द्वारा सहभागी शिक्षण केन्द्र द्वारा एलआईसी एचएफएल के सहयोग से किये गए कार्...

Palamu - उपायुक्त कार्यालय में जिला खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक

पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया. उपायुक्त श्री रंजन द्वारा खनन टास्क फोर्स के सदस्यों को आपस में समन्वय स्थापित कर विशेषकर बालू के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ छापेमारी कार्रवाई करने एवं इसके रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया. उपायुक्त श्री रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में जितने भी जगहों पर अवैध खनन स्थल हैं,उन्हें चिह्नित करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.इसके अलावे उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को नियमित रूप से बालू का स्टॉक वेरीफिकेशन करने हेतु निर्देशित किया.उन्होंने कैटेगोरी वन के तहत बालू घाटों का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा सुनिश्चित करवाए जाने की बात कही ताकि आम लोगों को प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में बालू से संबंधित किसी तरह की समस्या का  सामना न करना...

Medininagar - पिस्टल के साथ रंगदारी मांगने के आरोप में एक अपराधी गिरफ्तार

   पलामू - पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में एक अपराधी मोहमद अरमान को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली उसके बाद त्वरित कारवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया गया. अपराधी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी के पास ने एक पिस्टल और स्कोर्पियो किया बरामद. दो अन्य फरार अपराधियों की पुलिस कर रही है तलाश. एसडीपीओ के0 विजय शंकर ने मामले की दी जानकारी

Palamu- विश्व वाणिकी दिवस पर पर्यावरणविद के द्वारा कई प्रजाति के पौधरोपण व पौधा वितरण

Palamu - विश्व वानिकी दिवस व वृक्षों की छठी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के अगुआ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म से जुड़े लोगों के साथ वनों पर राखी बांधकर उसे बचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत के कौशल नगर के बेलटांड में आयोजित की गई थी। पर्यावरणविद ने पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए उन पर्यावरण प्रेमियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चलता आ रहा है। विश्व वानिकी दिवस  पर आयोजित गोष्ठी में पर्यावरणविद कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना से भी अधिक भयावह प्रदूषण का खतरा लोगों के सिर पर मंडरा रहा है। उससे बचने के लिए लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मन्त्रो को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। तभी हम उस विभीषिका को टालने में कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने  विश्व वानिकी दिवस के 51 वां और निःशुल्क पौधा वितरण के 55 वां वर्ष पूर्ण होने पर उन लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापि...

Nawa - रंगों का त्योहार होली व शबे बारात की हार्दिक शुभकामनाएं : रेणु देवी

नावाबाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख व रबदा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सम्पूर्ण झारखण्ड, नावाबाजार व खासकर रबदा पंचायत के सभी वासियों को रंगों का त्योहार होली व त्याग-तपस्या का त्योहार शबे-बारात की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए सौहार्दपूर्ण व सादगी से अटूट भाईचारे व प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील किया है।                विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि जीवन में रंग , उमंग  उत्साह ,त्याग, तपस्या व कूर्बानी से मानव मन तरंगित, प्रफुल्लित व आनन्दित होता है।सभी धर्मों में ईश्वर के प्रति निष्ठा व मानव के प्रति  करुणा, प्रेम,दया व सेवा से मानवीय गरीमा प्राप्त करने का रास्ता दिखलाया गया है।यह सुखद संयोग है कि कल होली व शबे-बारात मनाकर हम एक साथ भारत की साझी सांस्कृतिक विरासत को नवीन उंचाई प्रदान करेंगे।

Palamu - पंचायत चुनाव सम्पन्न कराये हेमन्त सरकार : शत्रु

मेदिनीनगर। पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखण्ड वर्षों से लम्बित पंचायत चुनाव में पिछड़ी जातियों को आबादी के अनुसार आरक्षण प्रदान कर ही हेमन्त सरकार को पंचायत चुनाव सम्पन्न कराना चाहिए।                 बयान में उन्होंने कहा है पिछड़ों की जनगणना को लटकाना व ट्रिपल टेस्ट में विलम्ब होने की बात कहकर पिछड़ों के साथ अन्याय करना सर्वथा अनुचित व उनके पंचायती राज व्यवस्था में भागेदारी से वंचित करने की साज़िश है,जिसकी हम कड़ी आलोचना करते हैं।                     बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि संविधान प्रदत एससी-एसटी के आरक्षण के पक्ष में समय समय पर खूला समर्थन देकर पिछड़ी जातियों ने चट्टानी एकता व सहृदयता प्रदर्शित किया है,इसके लिए हम उनके आभारी हैं। निश्चित रूप से समाज के सबसे बड़े उपेक्षित तबके को पंचायत चुनाव में उनकी आबादी के अनुरूप आरक्षण प्रदान कर ही पंचायत चुनाव कराने का हम मांग करते हैं।

Nawa Bajar - मनोज यादव की ओर से होली व शबे बारात की शुभकामनाएं

नावाबाजार । पलामू । युवा समाजसेवी सह कण्डा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी उम्मीदवार मनोज यादव ने  क्षेत्र वासियों को रंगों का त्योहार होली व त्याग-तपस्या का त्योहार शबे-बारात की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए सौहार्दपूर्ण व सादगी से अटूट भाईचारे व प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील किया है।

Patan - भावी पंचायत समिति सदस्य गुलामें मुस्तफ़ा ने होली एवं शब ए बारात की शुभकामना दिए

Patan -  झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य एवं पाटन प्रखंड के सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार गुलामे मुस्तफ़ा ने रंगों का त्योहार होली पर्व एवं सब ए बरात पर्व की सिरमा पंचायत वाशियों समेत पूरे क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दिए। साथ ही उन्होंने सिरमा पंचायत वसियों से आग्रह किया कि इस बार होने वाला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य के रूप में चुन कर सेवा करने का मौका प्रदान करे।  क्योंकि कोई पद पर नहीं रहने के बाद भी चाहे सामाजिक कार्य हो, या कोई पर्व सभी मे बढ़ चढ़ कर हिस्से लेते आये हैं।  उन्होंने साथ ही सभी लोगो से निवेदन किया कि होली और शब ए बरात पर्व शांतिपूर्ण मनाए।

Nawa Bajar - कांशी राम के 88वीं जन्म जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रबदा के अम्बेडकर नगर में  कांशी राम के 88 वीं जन्म जयंन्ति पर ग्राम विकास शांति समिति एवं माता सावित्री बाई फुले महिला मंडली रबदा के  संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर दोनों कमिटि के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कांशी राम के चित्र पर एवं बाबा साहब के प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद मंदीप बौद्ध के द्वारा बुद्ध वंदना त्रिशरण एवं पंचशील का वाचन किया गया। कार्यक्रम में  झारखंड राष्ट्रीय बौद्ध महासभा बौद्ध प्रदेश संयोजक  राम प्रसाद राम ने अपने सम्बोधन में  कांशी राम के जीवनी और उनके द्वारा बहुजन समाज के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाले। इस कायर्क्रम में  दीपनारायण राम , विनोद पाल ,  जानकी राम , बिफन राम, रूबी बौद्ध के साथ काफी संख्या में  लोगों उपस्थित थे ।

Palamu - कांशी राम के सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आन्दोलन को विफल नहीं होने देंगे: जेकेएम

Palamu - झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले आज शांतिपुरी स्थित मेदिनीनगर में  बामसेफ डीएस फोर व बसपा के संस्थापक व सामाजिक अभियांत्रिकी के प्रणेता मान्यवर कांशीराम साहब के 88वीं जयंती के अवसर पर जयंती समारोह सह केन्द्रीय समिति की बैठक का आयोजन मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बहुजन चिंतक व जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डा० विरेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि के रुप में पलामू जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष झूबल राम, उपाध्यक्ष जंगाली महतो, पलामू बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष रवि पाल, समाजसेवी विजय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत जेकेएम केन्द्रीय कमिटी के पदाधिकारियों ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन अर्पित किया। बैठक के प्रथम सत्र में आगत अतिथियों ने साहेब कांशीराम को द्वितीय अम्बेडकर की संज्ञा से नवाजते हुए समाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आन्दोलन के अप्रतिम मसीहा करार देते हुए उनके मिशन मुभमेंट पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डा० व...

Palamu- 15 मार्च को नागलोक उत्सव भवन में मनाई जाएगी कांशी राम जयन्ती: शत्रु

  मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है । कि समाजिक अभियांत्रिकी के प्रणेता, बहुजन चेतना के प्रेरक,बहुजन महानायक कांशी राम  की 88 वीं जयंती झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले शांतिपुरी, मेदिनीनगर स्थित नागलोक उत्सव भवन में प्रात: 12 बजे से मनाई जाएगी।                 कार्यक्रम में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय , जिला व प्रखण्ड कमिटियों के पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ता साथियों से समय पर भाग लेने की अपील करते हैं, साथ ही प्रेस मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों से भी कवरेज हेतु भाग लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं।

Breaking News - इंजन की चपेट में महिला हुई घायल, RIMS ले जाने के दौरान रास्ते में मौत

पलामू ज़िले के पांकी में अंबेडकर चौक स्थित इंजन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान ताल पंचायत के मतुली गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी मुनी देवी के रूप में की गई। घटना के बाद तेल मिल के मालिक महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। RIMS ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने बताया कि वह सरसो लेकर तेल मिल गई हुई थी। इसी बीच इंजन की चपेट में आ गई। मिल संचालक ने बताया कि महिला 6 KG सरसो लेकर आई थी।वह इंजन के किनारे बैठी हुई थी। इसी दौरान महिला की साड़ी इंजन में फंस गई। इससे महिला इंजन के पास गिर गई। घटना के तत्काल बाद इंजन को बंद कर महिला की साड़ी को निकाला गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी ले जाया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया। गंभीर चोट होने के कारण महिला की मौत हो गई।

मेदिनीनगर - देवरानी संगीत महाविद्यालय में होली उत्सव संगीत कार्यक्रम धूमधाम से मनाई गई

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा में प्रयाग संगीत समिति,इलाहाबाद से संबद्धता प्राप्त प्राचीन संगीत शिक्षण केंद्र देवरानी संगीत महाविद्यालय में होली उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर एक सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि शहर के जाने माने समाजसेवी सह पूर्व सैनिक श्री बृजेश शुक्ला जी थे ।इस सांगीतिक कार्यक्रम में  महाविद्यालय के कई बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की उत्साह तो देखते ही बन रही थी। सभी बच्चे रंग -बिरंगे कपड़े पहने, हाथों में अबीर गुलाल, पिचकारी लिए मस्ती में झूम रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के निदेशक प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित राजा राम मिश्र ने सभी बच्चों को अबीर -गुलाल से तिलक कर के की और आशीर्वचन स्वरूप कहा कि ईश्वर हम सबके जीवन में खुशियों के रंग भरें। उन्होंने उपस्थित सभी आगंतुक अभिभावकों एवं बच्चों को होली की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात होली उत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय के संगीत गुरु श्री सूरज कुमार मिश्र, श्री अभिषेक मिश्र, अभिनव मिश्र के निर्देशन में स...

Garhwa - जनता दरबार में आए लाभुक का 24 घंटे के अंदर राशन कार्ड एवं 48 घंटे के अंदर बना आयुष्मान कार्ड

Garhwa - उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है; उसी के निमित्त आज दिनांक 11 मार्च 2022 को उपायुक्त श्री रमेश घोलप के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया।   इसी कड़ी में में जनता दरबार में 3 दिव्यांग लाभुक वर्षों से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर आए थे, जिसे संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त के द्वारा तत्काल जिला सामाजिक सुरक्षा प्रभारी को बुलाकर इन लाभुकों का पेंशन भुगतान खाते में करा दिया गया। साथ ही इस संबंध में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी दिव्यांग एवं अन्य पेंशन के लाभुकों का यदि आधार कार्ड या बैंक खाते में आंशिक गड़बड़ी के कारण पेंशन नहीं मिल रहा है तो 48 घंटे में इन त्रुटियों को दूर करना सुनिश्चित किया जाए।  इसके अलावा पिछले जनता दरबार में आए लाभुक मेराल प्रखंड के रीना देवी का राशन कार्ड नहीं था, ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर इनका राशन कार्ड बनवा दिया गया। जबक...

Kharaundhi - प्रखंड प्रमुख ने राज्यपाल के नाम ,प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिए ज्ञापन

Kharaundhi - खरौंधी झारखंड राज्य के सभी जिलों की स्थानीय भाषा सूची में हिंदी, मगही एवं भोजपुरी भाषा को दर्ज करने तथा जेपीएससी एवं जेएसएससी की स्थानीय भाषा सूची में हिंदी मगही, भोजपुरी भाषा को दर्ज कराने के संबंध में प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रमुख धर्मराज पासवान ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पलामू, गढ़वा, लातेहार जिला में स्थानीय नीतियों की भाषा सूची में मगही एवं भोजपुरी भाषा को शामिल किया गया है. इसके लिए हम माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं. परंतु मगही, भोजपुरी भाषा झारखंड राज्य के सभी जिलों की स्थानीय भाषा है. हमारी मांग है कि भोजपुरी और हिंदी भाषा को सभी जिलों की सूची में दर्ज कराया जाए. जेएसएससी एवं जेपीएससी की नियुक्ति भाषा सूची में हिंदी तथा भोजपुरी भाषाओं को स्थान नहीं दिया गया है. इससे पूरे राज्य के युवाओं बेरोजगारों छात्रों में काफी  क्षोभ है. हमारी सरकार से मांग है कि राज्य स्तरीय नियुक्तियों की भाषा सूची में मगही, भ...

Garhwa - जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैयार रूपरेखा के तहत प्रतिदिन आयोजित हो कैंप: उपायुक्त

Garhwa - उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समाहरणालय के सभागार में आयोजित उक्त बैठक में मुख्य रूप से मेडिकल कैंप (दिव्यांग कैंप) के आयोजन एवं निर्गत प्रमाण पत्रों की अद्यतन स्थिति, टेलीमेडिसिन/ टेलीकंसल्टेशन सर्विसेज (ई-संजीवनी), एचडब्ल्यूसी, यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) वितरण की अद्यतन स्थिति, कोविड-19 वैक्सीनेशन तथा राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। मौके पर उपायुक्त ने जिले में दिव्यांग जनों के यूडीआईडी सर्टिफिकेशन संबंधी कार्य को सुचारू रूप से करते हुए उसे पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को प्रतिदिन उक्त हेतु कैंप का आयोजन करने का सख्त निर्देश दिया साथ ही इसका व्यापक प्रचार- प्रसार कराने की बात कही। उपायुक्त के द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में दिनांक 1 मार्च से अब तक कुल 11 दिनों में आयोजित किए गए कैंप के में प्राप्त आवेदनों का सिविल सर्जन के माध्यम से स्वीकृति नहीं दिए जाने पर असंतोषजनक व...

Dhurki - शिक्षा विभाग द्वारा संचालित FLN के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

धुरकी से संतोष कुमार कि रिपोर्ट Dhurki - शिक्षा विभाग के बीआरसी भवन धुरकी में एफएलएन द्वारा चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुई। जिसमें शिक्षकों को मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विद्यालयों में बच्चों के लिए चलाई गई योजना को विस्तार पूर्वक समझाया गया। प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य का उल्लेख किया गया जिसमें 3 वर्ष से 9 वर्ष के बच्चों को 2026-27 तक आधारभूत अक्षर ज्ञान और संघ का ज्ञान देना महत्वपूर्ण है। स्कूली बच्चे अपने कक्षा के अनुसार संख्या ज्ञान को जान सकें प्रशिक्षक पंकज कुमार, मेराज अहमद, पंकज कुमार अकेला, तथा भारतेंदु कुमार के द्वारा के FLN बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया।  मौके पर बीपीओ बिपिन बिहारी गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्य प्रकाश मिश्रा, लेखा सहायक अरुण कुमार गुप्ता सहित सगमा तथा धुरकी प्रखंड के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

झारखंड में पेयजल की समस्याओं का चुटकी में होगा समाधान : मंत्री

पेयजल एवं स्वच्छता के से संबंधित सभी प्रकार की जन- शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय वेव आधारित कॉल सेंटर का उद्घाटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष से किया। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर सुबह 8:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक निर्बाध रूप से कार्य करेगा। कॉल सेंटर का संचालन पीएमयू कार्यालय, डोरंडा, रांची से किया जाएगा।  इस कॉल सेंटर में जन शिकायतों को विभिन्न  माध्यमों जैसे झारजल मोबाइल ऐप, वॉट्सएप, इमेल, टॉल फ्री नंबर आदि पर दर्ज कराई जा सकती है।  मंत्री ने बताएं कि इस कॉल सेंटर में कॉल फ्री नंबर 18003456502 एवं मोबाइल नंबर whatsapp नंबर 9470176901, ईमेल आईडी एवं झार जल मोबाइल एप्प शिकायत दर्ज किया जा सकेगा।  विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को कॉल सेंटर के कर्मियों द्वारा jharjal-jharkhand.gov.in पर इंट्री होगी।  सभी शिकायतों को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए वेव पोर्टल से बेहतर प्रबंधन एवं अनुश्रवण करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।

Nawa bazar - चार राज्यों के जीत की खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव द्वारा जुलूस निकाली गई

Nawa bazar - भारतीय जनता पार्टी नावा बाजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में 4  राज्यों में प्रचंड बहुमत मिला। जिसके खुशी में मंडल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बधाई दी, तथा जुलूस निकाला गया। साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटा गया,  अबीर और गुलाल लगाकर जश्न मनाएँ गए।  मौके पर उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष सह मुखिया दीपक कुमार गुप्ता,   किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष उदय यादव,  युवा मोर्चा प्रखंड नंदलाल ठाकुर,  महामंत्री पंकज चंद्रवंशी,  मंत्री मनोज कुमार गुप्ता,  किसान मोर्चा महामंत्री महेंद्र शाह,  युवा मोर्चा महामंत्री शत्रुघ्न विश्वकर्मा,  उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी,  पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह,  पंचायत अध्यक्ष निर्मल यादव,  पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता गिरवर सिंह,  ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कर्मदेव चंद्रवंशी,  युवा मोर्चा महामंत्री राजकुमार गुप्ता,  पवन गुप्ता,  सुदामा प्रसाद,  उप मुखिया ईटको पंचायत अमीर आशिक, पूर्व नावा बाजार मीडिया प्रभारी विक्रम यादव तथा सम्मानीय अत...

Patan - गुलामें-मुस्तफा ने कहा 15 मार्च को लगेगा प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगता शिविर

  पाटन । पलामू। झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य  एवं सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य के भावी उमीदवार गुलाम-मुस्तफा ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 मार्च को लगेगा। पाटन प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगता शिविर। इस दिव्यांग शिविर के माध्यम से सभी को जांच करा सकते है। उनकी दिव्यांगता के अनुसार सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य  के उमीदवार गुलामें मुस्तफा ने पंचायत वासियों से आग्रह किया कि  जो लोग दिव्यांग की श्रेणी में आते हैं। वह पाटन प्रखंड कार्यालय में अवश्य पहुंच कर अपना दिव्यांगता जांच करा लें। और दिव्यांगता का प्रमाणपत्र ले ले। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।

Palamu - खेल से युवाओं का तन और मन का एवं पौधों से दूर होता है ब्रह्मांड का प्रदूषण : कौशल

Palamu - छतरपुर प्रखंड के डाली बाजार के ढोलही गांव के खेल मैदान  में सात दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल में  कोकरो का ए टीम ने ओखराहा के बी टीम को सात रनों से शिकस्त देकर विजेता बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को नकदी और ट्रॉफी देकर न सिर्फ सम्मानित किया बल्कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाते हुए दशहरी आम का पौधा उपहार स्वरूप देकर उन्हें  पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रो की  शपथ  भी दिलाई। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पर्यावरण बचाने की सिख देते हुए पर्यावरणविद श्री कौशल ने कहा कि खेल से तन और मन का एवं  पौधों  से ब्रह्मांड का समूल प्रदूषण दूर होते हैं। फर्क बस इतना है कि वृक्ष एक जगह स्थायी रूप से रहकर  समूचे विश्व का कल्याण के लिए प्रदूषण को नष्ट करता है । जबकि खिलाड़ियों को खेल के दौरान मिली ऊर्जा से उनके शरीर का विकार तो नष्ट हो ही ज...

Palamu - मानव से पुलिस और वृक्षों का सांसों का रिश्ता है: पर्यावरणविद कौशल

पलामू । विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने सोनभद्र जिले में दो दिन प्रवास के दौरान वहां के  बागेसोती स्थित पुलिस चौकी प्रांगण और दुबतीया  के मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने उस परिसर में कपूर, रुद्राक्ष, सिंदूर, के पौधे और कोन, बागेसोती, लउकवाखाड़ी, कचनारवा और दुबतीया के ग्रामीणों के बीच पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ फलदार पौधों को वितरण कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।    पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने पुलिस चौकी प्रांगण में पौधा लगाते हुए कहा कि इस देश के नौजवानों और शहीदों की मदद से मानव जैसी शत्रु से एक आजादी मिली है परंतु प्रदूषण नामक शत्रु से आजादी के लिए दूसरी लड़ाई लड़ना अभी बाकी है। वह लड़ाई गोली और बारूद से नहीं बल्कि पौधे जैसी मिसाइल को धरती में लगाकर हम  उस प्रदूषण रूपी दुश्मन पर विजय पा सकते हैं। क्योंकि पेड़ पौधे ऑक्सीजन की सिलेंडर के सम्मान होते हैं।  मौके पर संस्...

Palamu - मनमाने बिजली बिल वसूली खिलाफ बिजली ग्रिड का घेराव

Palamu - झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने शिक्षक नेता दामोदर चौधरी की अध्यक्षता में नावाबाजार विद्युत ग्रिड का घेराव व विशाल जन प्रदर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रदर्शन कार्यक्रम में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु मुख्य अतिथि के रुप में वहीं मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बिजली विभाग होश में आओ, उपभोक्ताओं को मत लूटवाओ, बिना मीटर रीडिंग के बिल वसूली बन्द करो, कोरोना काल का बिजली बिल माफ करो, मरे हुए व्यक्तियों के नाम बिल भेजना बन्द करो, एक ही परिवार के पति-पत्नी के नाम बिल भेजना बन्द करो, 11000 वोल्ट तार की चपेट में मृत भैसों का मुआवजा देना होगा" आदि आक्रोशपूर्ण नारेबाजी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रदर्शन में मुन्नी यादव, गणेश यादव, नन्ददेव यादव, हरमुनी यादव, मुन्नी देवी, सूर्यदेव यादव, चरित्र यादव, रामावतार भुईयां, व नावाबाजार प्रखण्ड के बुद्धिजीवी मिथलेश विश्वकर्...

Nawa bazar - राजद प्रदेश उपाध्यक्ष के उपस्थिति में चलाया गया सदस्यता अभियान

  Nawa bazar - प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रबदा में राष्ट्रीय जनता दल राजद के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह यादव उपस्थित हुए।  मुख्य अतिथि श्याम दास सिंह यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों का मसीहा है।  आज हम सभी को उनके विचारधारा पर चल कर राजद को और भी मजबूत बनाने की जरूरत है। दिन प्रतिदिन लोग राजद से जुड़ रहे है। यही कारण है,  आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की जीत होगी। मौके पर नावा बाजार युवा प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, रबदा पंचायत अध्यक्ष निरंजन राम, रबदा युवा पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, बिमलेश यादव, राजाराम मेहता, धीरज यादव, विक्रम यादव, राहुल गुप्ता, अभय यादव, रामाशीष यादव, सत्यनारायण यादव, ग्रीन यादव के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Chhatarpur - पर्यावरणविद कौशल ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता जोड़कर शुभारंभ किया

  Chhatarpur - छतरपुर प्रखंड के डाली बाजार के ढोलही कोकोरो शिवाना पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने  फीता जोड़कर  औपचारिक बल्लेबाजी कर किया।   विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने  अपने संबोधन में कहा कि युवा, खेल, कला और संस्कृति ये सभी  वन और  पर्यावरण के अंग ही नहीं बल्कि राष्ट्र का धरोहर भी है। इन सबकी हिफाजत की जिम्मेवारी समाज के सभी लोगों का परम कर्तव्य है।  पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि हाल की दिनों में  हमारी देश की सभ्यता संस्कृति पर पाश्चात्य सभ्यता हावी होते जा रहा है।  उसी सभ्यता को बचाने के उद्देश्य से  शादी विवाह में वर वधु को गांठ जोड़ने  की परंपरा है न कि  अलग करने की।  उसी सभ्यता संस्कृति को रक्षा के उद्देश्य से फिता को काटने नहीं जोड़ने का काम उनके द्वारा कार्यक्रमों में किया जाता है। ...

Palamu - 5 मार्च को नावाबाजार विद्युत ग्रिड का घेराव होगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

  नावा बाजार । पलामू । नावाबाजार स्थित रजदिरिया स्कूल के पास स्थित महुआ पेड़ के नीचे रजदिरिया, कुम्भीकला, मल्लाह टोली व बनखेता आदि गांवों के सैकड़ों की संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने बुधन यादव की अध्यक्षता में जनाक्रोश सभा कर क्षेत्र के पांच ट्रान्सफरमरों से बिजली आपूर्ति बन्द करने व मनमाने बिजली बिल हर हाल में जमा करने के फरमान के खिलाफ आगामी 5 मार्च को नावाबाजार विद्युत ग्रिड का आक्रोशपूर्ण घेराव करने का निर्णय लिया।            कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता दामोदर चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु उपस्थित थे। सभा में शिवकुमार चौधरी, अशर्फी यादव,सूर्यदेव यादव, मुन्नी यादव,नरेश राम, संतोष पासवान, चम्पा देवी,देवेन्द्र सिंह,प्रसाद पासवान, कामेश्वर पासवान, सुधीर कुमार चौधरी,सुनिल यादव आदि बिजली उपभोक्ता किसानों ने एक ही परिवार के पति-पत्नी के नाम बिल भेजने, बिना कनेक्शन लिए एक ही व्यक्ति के नाम दो बिल भेजने, मरे हुए व्यक्ति जिनका कोई वारिस नहीं है,उसके नाम बिल भे...

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar