मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है । कि समाजिक अभियांत्रिकी के प्रणेता, बहुजन चेतना के प्रेरक,बहुजन महानायक कांशी राम की 88 वीं जयंती झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले शांतिपुरी, मेदिनीनगर स्थित नागलोक उत्सव भवन में प्रात: 12 बजे से मनाई जाएगी।
कार्यक्रम में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय , जिला व प्रखण्ड कमिटियों के पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ता साथियों से समय पर भाग लेने की अपील करते हैं, साथ ही प्रेस मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों से भी कवरेज हेतु भाग लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं।