पेयजल एवं स्वच्छता के से संबंधित सभी प्रकार की जन- शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय वेव आधारित कॉल सेंटर का उद्घाटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष से किया। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर सुबह 8:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक निर्बाध रूप से कार्य करेगा। कॉल सेंटर का संचालन पीएमयू कार्यालय, डोरंडा, रांची से किया जाएगा।
इस कॉल सेंटर में जन शिकायतों को विभिन्न माध्यमों जैसे झारजल मोबाइल ऐप, वॉट्सएप, इमेल, टॉल फ्री नंबर आदि पर दर्ज कराई जा सकती है।
मंत्री ने बताएं कि इस कॉल सेंटर में कॉल फ्री नंबर 18003456502 एवं मोबाइल नंबर whatsapp नंबर 9470176901, ईमेल आईडी एवं झार जल मोबाइल एप्प शिकायत दर्ज किया जा सकेगा। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को कॉल सेंटर के कर्मियों द्वारा jharjal-jharkhand.gov.in पर इंट्री होगी।
सभी शिकायतों को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए वेव पोर्टल से बेहतर प्रबंधन एवं अनुश्रवण करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।