नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रबदा के अम्बेडकर नगर में कांशी राम के 88 वीं जन्म जयंन्ति पर ग्राम विकास शांति समिति एवं माता सावित्री बाई फुले महिला मंडली रबदा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दोनों कमिटि के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कांशी राम के चित्र पर एवं बाबा साहब के प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद मंदीप बौद्ध के द्वारा बुद्ध वंदना त्रिशरण एवं पंचशील का वाचन किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड राष्ट्रीय बौद्ध महासभा बौद्ध प्रदेश संयोजक राम प्रसाद राम ने अपने सम्बोधन में कांशी राम के जीवनी और उनके द्वारा बहुजन समाज के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाले। इस कायर्क्रम में दीपनारायण राम , विनोद पाल , जानकी राम , बिफन राम, रूबी बौद्ध के साथ काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे ।