उपायुक्त श्री रंजन द्वारा खनन टास्क फोर्स के सदस्यों को आपस में समन्वय स्थापित कर विशेषकर बालू के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ छापेमारी कार्रवाई करने एवं इसके रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया. उपायुक्त श्री रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में जितने भी जगहों पर अवैध खनन स्थल हैं,उन्हें चिह्नित करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.
उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.इसके अलावे उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को नियमित रूप से बालू का स्टॉक वेरीफिकेशन करने हेतु निर्देशित किया.उन्होंने कैटेगोरी वन के तहत बालू घाटों का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा सुनिश्चित करवाए जाने की बात कही ताकि आम लोगों को प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में बालू से संबंधित किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया.
.jpeg)