Palamu - झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले आज शांतिपुरी स्थित मेदिनीनगर में बामसेफ डीएस फोर व बसपा के संस्थापक व सामाजिक अभियांत्रिकी के प्रणेता मान्यवर कांशीराम साहब के 88वीं जयंती के अवसर पर जयंती समारोह सह केन्द्रीय समिति की बैठक का आयोजन मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बहुजन चिंतक व जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डा० विरेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि के रुप में पलामू जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष झूबल राम, उपाध्यक्ष जंगाली महतो, पलामू बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष रवि पाल, समाजसेवी विजय कुमार उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत जेकेएम केन्द्रीय कमिटी के पदाधिकारियों ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन अर्पित किया।
बैठक के प्रथम सत्र में आगत अतिथियों ने साहेब कांशीराम को द्वितीय अम्बेडकर की संज्ञा से नवाजते हुए समाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आन्दोलन के अप्रतिम मसीहा करार देते हुए उनके मिशन मुभमेंट पर चलने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि डा० विरेन्द्र कुमार ने साहेब कांशीराम जी के योगदान की चर्चा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील किया। अध्यक्षीय सम्बोधन में मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि हमने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांशीराम साहब के चरणों में बैठकर किया है, भले ही बहन मायावती ने साहेब के आन्दोलन को ग़लत दिशा में मोड़ दिया, लेकिन झारखण्ड क्रांति मंच उनके आदर्शो पर चलता रहे.
कार्यक्रम में केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूर्व डाकपाल रामनरेश राम, केन्द्रीय महासचिव- सदीक अंसारी, अवधेश राम, केन्द्रीय सचिव सुरेन्द्र कुमार मेहता, नईम अख्तर, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।