Nawa bazar - प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रबदा में राष्ट्रीय जनता दल राजद के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह यादव उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि श्याम दास सिंह यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों का मसीहा है।
आज हम सभी को उनके विचारधारा पर चल कर राजद को और भी मजबूत बनाने की जरूरत है। दिन प्रतिदिन लोग राजद से जुड़ रहे है।
यही कारण है, आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की जीत होगी।
मौके पर नावा बाजार युवा प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, रबदा पंचायत अध्यक्ष निरंजन राम, रबदा युवा पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, बिमलेश यादव, राजाराम मेहता, धीरज यादव, विक्रम यादव, राहुल गुप्ता, अभय यादव, रामाशीष यादव, सत्यनारायण यादव, ग्रीन यादव के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।