Palamu - विश्व वानिकी दिवस व वृक्षों की छठी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के अगुआ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म से जुड़े लोगों के साथ वनों पर राखी बांधकर उसे बचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत के कौशल नगर के बेलटांड में आयोजित की गई थी। पर्यावरणविद ने पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए उन पर्यावरण प्रेमियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चलता आ रहा है। विश्व वानिकी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में पर्यावरणविद कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना से भी अधिक भयावह प्रदूषण का खतरा लोगों के सिर पर मंडरा रहा है। उससे बचने के लिए लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मन्त्रो को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। तभी हम उस विभीषिका को टालने में कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने विश्व वानिकी दिवस के 51 वां और निःशुल्क पौधा वितरण के 55 वां वर्ष पूर्ण होने पर उन लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया जो लोग अभीतक इस अभियान से जुड़कर प्रकृति को बचाने और सवारने में लगे हुए हैं।
मौके पर जुबेर अंसारी, सुचित कुमार जायसवाल, छठू सिह, गुर्जर पति कुवर, फुलवा देवी, राजपति कुंवर, देवंती देवी, देवी आदि उपस्थित थीं।