Palamu - झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने शिक्षक नेता दामोदर चौधरी की अध्यक्षता में नावाबाजार विद्युत ग्रिड का घेराव व विशाल जन प्रदर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रदर्शन कार्यक्रम में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु मुख्य अतिथि के रुप में वहीं मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बिजली विभाग होश में आओ, उपभोक्ताओं को मत लूटवाओ, बिना मीटर रीडिंग के बिल वसूली बन्द करो, कोरोना काल का बिजली बिल माफ करो, मरे हुए व्यक्तियों के नाम बिल भेजना बन्द करो, एक ही परिवार के पति-पत्नी के नाम बिल भेजना बन्द करो, 11000 वोल्ट तार की चपेट में मृत भैसों का मुआवजा देना होगा" आदि आक्रोशपूर्ण नारेबाजी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
प्रदर्शन में मुन्नी यादव, गणेश यादव, नन्ददेव यादव, हरमुनी यादव, मुन्नी देवी, सूर्यदेव यादव, चरित्र यादव, रामावतार भुईयां, व नावाबाजार प्रखण्ड के बुद्धिजीवी मिथलेश विश्वकर्मा ने बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए आगे भी आन्दोलन की प्रतिबद्धता व्यक्त किया
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पलामू जिला विद्युत उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष भाई गोविन्द सिंह ने कहा कि नावाबाजर समेत सभी प्रविशिष्ट अतिथि जेकेएम के केन्द्रीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा ने बिजली विभाग की भीषण लूट की आलोचना करते हुए सुधरने की चेतावनी दिया,
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि पिछले वर्ष नवम्बर महीने में हमने सदर एसडीओ सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया था, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा. आज इस प्रदर्शन के माध्यम से पुन: हम विभाग को सुधरने की चेतावनी देते हैं।
कार्यक्रम के बाद 7 सूत्री मांग पत्र विभाग को समर्पित कर कार्रवाई की मांग की गई।