मेदिनीनगर। पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखण्ड वर्षों से लम्बित पंचायत चुनाव में पिछड़ी जातियों को आबादी के अनुसार आरक्षण प्रदान कर ही हेमन्त सरकार को पंचायत चुनाव सम्पन्न कराना चाहिए।
बयान में उन्होंने कहा है पिछड़ों की जनगणना को लटकाना व ट्रिपल टेस्ट में विलम्ब होने की बात कहकर पिछड़ों के साथ अन्याय करना सर्वथा अनुचित व उनके पंचायती राज व्यवस्था में भागेदारी से वंचित करने की साज़िश है,जिसकी हम कड़ी आलोचना करते हैं।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि संविधान प्रदत एससी-एसटी के आरक्षण के पक्ष में समय समय पर खूला समर्थन देकर पिछड़ी जातियों ने चट्टानी एकता व सहृदयता प्रदर्शित किया है,इसके लिए हम उनके आभारी हैं। निश्चित रूप से समाज के सबसे बड़े उपेक्षित तबके को पंचायत चुनाव में उनकी आबादी के अनुरूप आरक्षण प्रदान कर ही पंचायत चुनाव कराने का हम मांग करते हैं।