ऊंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय के मुरमाकला पंचायत के द्वारपार टोला में दो दिनों से बिजली कनेक्शन काट देने से किसानों व ग्रामीणों ने आज शनिवार को एक जुट होकर धरना प्रदर्शन बिजली विभाग की लापरवाही को देखते हुए काफी रोष व्याप्त जताया किसान रेखा देवी व तारकेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि
मेरे गाँव मे आज तक कभी भी बिजली बिल नहीं आया, यहां का ट्रांसफार्मर विगत एक साल से खराब है जिसकी सूचना विभाग को दे दिया गया था लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई कारवाईनहीं हुई।गांव से किसी तरह किसानों ने बाहर से मिस्त्री बुलाकर दो फेस ट्रांसफार्मर चालू कराया लेकिन लेकिन ट्रांसफार्मर ठीक से काम नहीं कर रहा है और अभी तक किसानों का 15 मोटर जल चुका हैजो कि जेई के
द्वरा बिना सूचना के बिजली डीपी पर से ही काट दिया गया किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल एक पानी बिना हमलोग सभी किसानों की कमर टूट जाएगी रोष व्याप्त किसानों में रूपदेव साव ,त्रिपुरारी सिंह ,तारकेश्वर सिंह ,श्यामनारायण सिंह ,नीरज सिंह ,ददन सिंह ,उमेश रजवार ,छोटन सिंह ,रेखा देवी उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान जमा थे
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।
