नावाबाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख व रबदा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सम्पूर्ण झारखण्ड, नावाबाजार व खासकर रबदा पंचायत के सभी वासियों को रंगों का त्योहार होली व त्याग-तपस्या का त्योहार शबे-बारात की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए सौहार्दपूर्ण व सादगी से अटूट भाईचारे व प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील किया है।
विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि जीवन में रंग , उमंग उत्साह ,त्याग, तपस्या व कूर्बानी से मानव मन तरंगित, प्रफुल्लित व आनन्दित होता है।सभी धर्मों में ईश्वर के प्रति निष्ठा व मानव के प्रति करुणा, प्रेम,दया व सेवा से मानवीय गरीमा प्राप्त करने का रास्ता दिखलाया गया है।यह सुखद संयोग है कि कल होली व शबे-बारात मनाकर हम एक साथ भारत की साझी सांस्कृतिक विरासत को नवीन उंचाई प्रदान करेंगे।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।