सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Garhwa - जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैयार रूपरेखा के तहत प्रतिदिन आयोजित हो कैंप: उपायुक्त



Garhwa - उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समाहरणालय के सभागार में आयोजित उक्त बैठक में मुख्य रूप से मेडिकल कैंप (दिव्यांग कैंप) के आयोजन एवं निर्गत प्रमाण पत्रों की अद्यतन स्थिति, टेलीमेडिसिन/ टेलीकंसल्टेशन सर्विसेज (ई-संजीवनी), एचडब्ल्यूसी, यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) वितरण की अद्यतन स्थिति, कोविड-19 वैक्सीनेशन तथा राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई।

मौके पर उपायुक्त ने जिले में दिव्यांग जनों के यूडीआईडी सर्टिफिकेशन संबंधी कार्य को सुचारू रूप से करते हुए उसे पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को प्रतिदिन उक्त हेतु कैंप का आयोजन करने का सख्त निर्देश दिया साथ ही इसका व्यापक प्रचार- प्रसार कराने की बात कही। उपायुक्त के द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में दिनांक 1 मार्च से अब तक कुल 11 दिनों में आयोजित किए गए कैंप के में प्राप्त आवेदनों का सिविल सर्जन के माध्यम से स्वीकृति नहीं दिए जाने पर असंतोषजनक व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने उन्हें 3 दिनों के भीतर इस पर अपना स्पष्टीकरण, संचिका के माध्यम से देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश के बावजूद दिव्यांग यूडीआईडी सर्टिफिकेशन के संदर्भ में सिविल सर्जन तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने को लेकर इस संदर्भ में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा प्रिंसिपल सेक्रेट्री महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को इस संदर्भ में उपायुक्त के स्तर से पत्राचार के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर कमलेश कुमार को प्रतिदिन कैंप का आयोजन करने तथा कैंप में प्राप्त आवेदनों के योग्य होने की स्थिति में 24 घंटे के भीतर स्वीकृति प्रदान करने का सख्त निर्देश दिया। श्री गोल्फ ने कहा कि दिव्यांग जनों को यूडीआईडी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इस प्रक्रिया का सरलीकरण हो, इसी उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया जा रहा है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने इस प्रक्रिया को तेज गति से पूर्ण कराने को लेकर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को भी कई आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी के सहयोग से जल्द से जल्द दिव्यांगों को सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने की बात कही गई।

उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचला अधिकारी, एमओआईसी, सीडीपीओ व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र का एक भी दिव्यांग व्यक्ति सर्टिफिकेशन हेतु ना छूटे। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि उपायुक्त के स्तर से जिले के गणमान्य व्यक्तियों; मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य, प्रमुख, एनजीओ को पत्र भेजा जाए तथा कैंप में उनसे अपेक्षित सहयोग लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे लाभान्वित किया जाए। उपायुक्त ने सिविल सर्जन से मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही कैंप में साइकैट्रिस्ट की प्रतिनियुक्ति करते हुए मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को भी इस अभियान के तहत लाभान्वित करने की बात कही।

आगे, उपायुक्त ने कहा कि गढ़वा जिले में ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन प्रोग्राम वृहद स्तर पर प्रारंभ किया जाए। इसके सफलतापूर्वक संचालन के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में एक कमरा तैयार किया जाए, जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सकीय इलाज हेतु सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न सीएचसी पर हब हाउस स्थापित किया जाए जहां से ग्रामीण, सदर अस्पताल में बैठे चिकित्सकों से सीधा संपर्क संपर्क स्थापित करते हुए अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। उपायुक्त ने इस हेतु रजिस्टर्ड चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन गढ़वा को दिया। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने की बात भी कही। उपायुक्त ने कहा कि ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन प्रोग्राम प्रारंभ हो जाने के बाद निश्चित रूप से जिले वासी आवागमन के खर्च से बचते हुए अपनी बीमारियों का सरलता से कम खर्च में इलाज प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के कार्यों की समीक्षा की गई जहां सिविल सर्जन को 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन में तेजी लाने हेतु विस्तृत प्लान तैयार कर उनका वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि 21 से 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाते हुए 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए। प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बैठक कर इसकी कार्य योजना तैयार करें। उपायुक्त ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में टीकाकरण हेतु नामित नोडल पदाधिकारी अथवा प्रधानाचार्य से उनके विद्यालय में शत-प्रतिशत बच्चों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है, संबंधी प्रतिवेदन उनके हस्ताक्षर के साथ लेने का निर्देश भी सिविल सर्जन को दिया। इसके अलावा बैठक में प्रचार- प्रसार अभियान चलाते हुए भ्रूण हत्या पर पर नियंत्रण के संदर्भ में भी कई आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां मेल- फीमेल चाइल्ड बर्थ रेशियों संदिग्ध है, वैसे क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त श्री रमेश घोलप के अलावा उप विकास आयुक्त श्री राजेश कुमार राय, असैनिक शल्य चिकित्सक- सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई गढ़वा सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Breaking News Palamu - पिकनिक मनाने आए युवक की भीम बराज में डूबने से मौत

झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है.  मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।

Breaking - मुख्यमंत्री का आगमन और छात्र नेता गिरफ्तार , medininagar, cm hemant soren

      डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट पलामू  जिला के डालटनगंज यानी मेदिनीनगर में छात्रों का साथ देने वाले  ए.आई.एस.एफ के जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय उर्फ विदेशी पांडेय को पुलिस ने किया गुरफ्तार। पांडेय ने वीडियो जारी कर बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री को आज शुक्रवार को डालटनगंज में आना था,आने से पहले समस्त पलामू वासियो को खुशी का माहौल था, मुख्यमंत्री ने भाषा के साथ खेलवाड़ करने का काम किया है। ऐसे में कोई छात्र अगर अपनी आवाज उठता है तो मुख्यमंत्री उसे रोकने के लिए गिरफ्तार करवा रहे हैं। छात्र नेता सुजीत पांडेय ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया है।

Big Breaking | राजहरा कोयल नदी छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत, Nawa Bajar, Palamu

- एक बच्चे का नहीं मिल रहा, स्थानीय लोगों की ओर से खोजबीन जारी पलामू: राजहारा कोयल नदी स्थित छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया. वहीं दूसरे का पता नहीं चल रहा. स्थानीय लोगों की ओर से काफी खोजबीन की जा रही है। दोनों बच्चे राजहारा गांव स्थित दुशियानी टोला निवासी राजू भुईयां के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ करने गई थी। जहां राजू की पत्नी बच्चे भी शामिल होने गए थे। इसी बीच दोनों बच्चे नदी में उतर गए। जहां तेज बहाव के साथ पानी ज्यादा था। बच्चे को डूबते देख परिजनों की ओर से बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। 9 वर्षीय शशि कुमार को स्थानीय लोगों सहित परिजनों ने बाहर निकाला. वही 7 वर्षीय साजन का शव नदी में ही दब कर रह गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था। दोनों बच्चे के चाचा महावीर भुईयां ने बताया कि शशि कुमार को नदी से निकालने के बाद ही स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जिसे इलाज...

Breaking - कण्डा खैरादोहर मैदान के पास अज्ञात फेंका हुआ मोटरसाइकिल बरामद , nawa bajar

नावा बाजार। पलामू ।  प्रखंड के ग्राम पंचायत कण्डा के खैरा दोहर जंगल के पास में अज्ञात अवस्था मे एक फेका हुई मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मोटरसाइकिल स्पेरण्डल प्लस है, जिसका नम्बर किसी चीज से लगड़ दिया गया है। किसी तरह मोटरसाइकिल को खोलने पर जो कागजात मिले है। उससे मोटरसाइकिल मालिक का पता पलामू जिले के डालटनगंज अंकित है। फिलहाल मोटरसाइकिल को नावा बाजार थाना प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ :- पलामू में यात्री बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

धनंजय तिवारी, संवाददाता  सतबरवा के कसियाडीह बकोरिया के पास आज सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, 15 से अधिक लोग घायल है जिनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस का नाम जेपीएस जो मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Medininagar - 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का सांसद ने किया ध्वजारोहण

Palamu - डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर स्मारक  राष्ट्रीय ध्वज का पलामू सांसद वीडी राम ने किया ध्वजारोहण । मौके पर विधायक आलोक चौरसिया और DRM रहें मौजूद।100 फीट उच्चा ध्वज का हुआ ध्वजारोहण ।

Palamu - ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित

डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी कि रिपोर्ट  Palamu - डालटनगंज ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित हुआ। जिसका नेतुत्व जिला सोशल मीडिया संयोजक राहुल कुमार के नेतुत्व में हुवा। बैठक में सम्मिलित जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय उपस्थित थे। विदेशी पांडेय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं अपने कार्यकाल को बताया जिसके बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने का बताया कि नव निर्वाचित सदस्यगणेश लाल महाविद्यालय में कमिटी गठित में अध्यक्ष प्रियांशु आनंद, उपाध्यक्ष दीप शेखर मिश्रा, आमंत्रित कुमारी कॉलेज सचिव विकी कुमार जिया सिन्हा, कॉलेज मीडिया प्रभारी अभय कुमार, कॉलेज महासचिव नीरज मेहता, कॉलेज प्रभारी राहुल कुमार जी को दवित्व दिया गया। संरक्षक के रूप में जिला सचिव कौशल किशोर ए जफर पठान, पूर्व महाविधालय सचिव रजनीश दुबे, नगर अध्यक्ष फैज ख़ान जिला सोशल मीडिया संयोजक सह महाविधालय प्रभारी राहुल कुमार ने बोला संगठन एक घर है और इसके सदस्य परिवार जैसे है, सगठन को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास रहेगा। कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु आनंद ने बताया की संगठन ने जो भरोसा जताया ह...

झारखंड में पेयजल की समस्याओं का चुटकी में होगा समाधान : मंत्री

पेयजल एवं स्वच्छता के से संबंधित सभी प्रकार की जन- शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय वेव आधारित कॉल सेंटर का उद्घाटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष से किया। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर सुबह 8:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक निर्बाध रूप से कार्य करेगा। कॉल सेंटर का संचालन पीएमयू कार्यालय, डोरंडा, रांची से किया जाएगा।  इस कॉल सेंटर में जन शिकायतों को विभिन्न  माध्यमों जैसे झारजल मोबाइल ऐप, वॉट्सएप, इमेल, टॉल फ्री नंबर आदि पर दर्ज कराई जा सकती है।  मंत्री ने बताएं कि इस कॉल सेंटर में कॉल फ्री नंबर 18003456502 एवं मोबाइल नंबर whatsapp नंबर 9470176901, ईमेल आईडी एवं झार जल मोबाइल एप्प शिकायत दर्ज किया जा सकेगा।  विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को कॉल सेंटर के कर्मियों द्वारा jharjal-jharkhand.gov.in पर इंट्री होगी।  सभी शिकायतों को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए वेव पोर्टल से बेहतर प्रबंधन एवं अनुश्रवण करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।

पर्यावरणविद कौशल किशोर करेंगे नौ नवंबर को शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सूखे आम लकड़ी का वितरण

- पिछले कई वर्षों से छठ व्रतियों के बीच पर्यावरणविद करते आ रहे हैं आम लकड़ी का वितरण  मेदिनीनगर। पलामू । झारखंड। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद  कौशल किशोर जायसवाल  इस वर्ष भी लोक आस्था एवं पवित्रता के महान पर्व  छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों के बीच सूखी  आम की लकड़ियां दान करेंगे। इस संबंध  में जानकारी देते हुए डाली के निवर्तमान  मुखिया सह छतरपुर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से भावी प्रत्याशी अमित  कुमार जायसवाल ने बताया कि 9 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 10,30 बजे से  शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सुखी हुई आम की लकड़ियां छठ व्रतियों  के बीच वितरित की जाएगी। इस पुनीत कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उपायुक्त  शशिरंजन स्वयं अपनी हाथों से व्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ी देकर करेंगे। सुगमतापूर्वक सभी व्रतियों के बीच सुखी हुई आम की लकड़ी वितरीत करने की  पूरी तैयारी कर ली गयी है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश और राज्य में उतपन्न स्थिति को देखते...