पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा में प्रयाग संगीत समिति,इलाहाबाद से संबद्धता प्राप्त प्राचीन संगीत शिक्षण केंद्र देवरानी संगीत महाविद्यालय में होली उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर एक सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि शहर के जाने माने समाजसेवी सह पूर्व सैनिक श्री बृजेश शुक्ला जी थे ।इस सांगीतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बच्चों की उत्साह तो देखते ही बन रही थी।
सभी बच्चे रंग -बिरंगे कपड़े पहने, हाथों में अबीर गुलाल, पिचकारी लिए मस्ती में झूम रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के निदेशक प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित राजा राम मिश्र ने सभी बच्चों को अबीर -गुलाल से तिलक कर के की और आशीर्वचन स्वरूप कहा कि ईश्वर हम सबके जीवन में खुशियों के रंग भरें। उन्होंने उपस्थित सभी आगंतुक अभिभावकों एवं बच्चों को होली की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात होली उत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय के संगीत गुरु श्री सूरज कुमार मिश्र, श्री अभिषेक मिश्र, अभिनव मिश्र के निर्देशन में सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक होली गीतों को प्रस्तुत कर माहौल रंगीन कर दिया "आज बिरज में होली रे रसिया.......अभिषेक -अभिनव ने खेले मशाने में होली,.... रसिया ना माने मोरे नैनों में डारे अबीर , जैसे कई पारंपरिक होली गीतों को गाकर ब्रज और बरसाने की होली ,भगवान श्री कृष्ण और राधा की होली भाव के दृश्य को चरितार्थ किया। अनिष्का भारद्वाज राधा और पीहू श्री कृष्ण के रूप में सभी की मन मोह रही थी। सूरज मिश्रा ने कहा कि आधुनिकता के नाम पर होली में फूहड़ गीतों को न गाकर हमें पुराने पारंपरिक गीतों को गाना चाहिए जिससे नई पीढ़ी को ईश्वर भक्ति की कुछ सीख मिले और समाज में प्रेम, भाई चारा, अपनत्व बरकरार रहे ।
अभिभावकों ने भी महाविद्यालय परिवार को इस कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में एक नई ऊर्जा -नया उत्साह का संचार होता है । मुख्य अतिथि श्री बृजेश शुक्ला ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है जिसे सभी धर्मों के लोग बड़े उत्साह पूर्वक हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं l यह पर्व आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश देता हैl
महाविद्यालय के छात्र रूपेश रंजन मिश्र ने तबला संगत, श्रवण कुमार ने बेंजो संगत, अविनाश और आयुष राज ने गिटार, ऋषि राज ने खँजड़ी पर संगत किया। इस मौके पर श्याम लाल मिश्र,
प्रियंवदा, रत्नाप्रिया, आयुषी, आँचल, एमिल,निशांत, राजन, बबलू, आदर्श, आकाश, काजल, अर्चना, अनिष्का, पीहू, विजया, प्रभात, प्रत्यूष, आकांक्षा, विराट, अनुष्का, आद्विक, सार्थक, नितिन सहित कई विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।