हुसैनाबाद । पलामू । सहभागी शिक्षण केन्द्र एवं एलआईसी_एचएफएल के सहयोग से चलाये जा रहे हृदय परियोजना के अंतर्गत किये गए कार्यो को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनाबाद के खण्ड विकास अधिकारी रतन कुमार सिंह , सर्किल ऑफिसर नन्द कुमार राम, ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी देवी, आजीविका से धर्मवीर एफ टी सी उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथियो द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया। मंच का संचालन सरोज सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शरुआत में सहभगी शिक्षण केन्द्र के बारे में शकुंतला द्वारा बताया गया । इसके उपरांत एलआईसी एचएफएल हृदय कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण मो० कलीम द्वारा दो पंचायत महुआरी एवं लोटनिया के चिन्हित 10 ग्रामो में अब तक किये गए कार्यो से अवगत कराया गया एवं जिला स्तर डालटनगंज में चल रहे प्रवासी श्रमिक सहयोग कार्यक्रम में अभी तक कि गई गतिविधियों का कृष्णकुमार गुप्ता द्वारा साझाकरण किया गया। जिसमे उपास्थि मुख्य अतिथियों द्वारा सहभागी शिक्षण केन्द्र द्वारा एलआईसी एचएफएल के सहयोग से किये गए कार्यो की सराहना की गई और बोला कि अभी भी यहां पिछड़े ग्रामो में भी इसी तरह के कार्यो को करना चाहिए। जैसे दो पंचायत के 10 ग्रामो में समुदाय को जलमीनार, महिला सम्मान घर, किसानों को खेती एवं वर्मी कंपोस्ट पिट का निमार्ण, स्वयं सहायत समूहों को आजीविका से जोड़ने हेतु, ठेला, मुर्गियों एवं बकरी वितरण, छात्रों को साइकिल वितरण, आंगनवाड़ी एवं सरकारी स्कूलों का जीर्णोद्धार किया गया है। यह एक सराहनीय कार्य है। इसी के साथ कृष्णकुमार गुप्ता द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में यशवन्त भारती, कंचन, सरिता, धर्मशीला, नमिता, अंकित कुजूर एवं समस्त सहभागी शिक्षण केन्द्र की टीम का मुख्य योगदान रहा।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।
