पलामू । विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने सोनभद्र जिले में दो दिन प्रवास के दौरान वहां के बागेसोती स्थित पुलिस चौकी प्रांगण और दुबतीया के मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने उस परिसर में कपूर, रुद्राक्ष, सिंदूर, के पौधे और कोन, बागेसोती, लउकवाखाड़ी, कचनारवा और दुबतीया के ग्रामीणों के बीच पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ फलदार पौधों को वितरण कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने पुलिस चौकी प्रांगण में पौधा लगाते हुए कहा कि इस देश के नौजवानों और शहीदों की मदद से मानव जैसी शत्रु से एक आजादी मिली है परंतु प्रदूषण नामक शत्रु से आजादी के लिए दूसरी लड़ाई लड़ना अभी बाकी है। वह लड़ाई गोली और बारूद से नहीं बल्कि पौधे जैसी मिसाइल को धरती में लगाकर हम उस प्रदूषण रूपी दुश्मन पर विजय पा सकते हैं। क्योंकि पेड़ पौधे ऑक्सीजन की सिलेंडर के सम्मान होते हैं।
मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल , चौकी प्रभारी उमेश यादव, भास्कर यादव, संतोष सिंह ने अपने संबोधन में पर्यावरणविद के कार्यों की सराहना करते हुए पुणे आने का न्योता दिया। इस कार्यक्रम में खुश्दिल प्रसाद, प्यारेलाल, संपूर्णानंद, सुरेश प्रसाद, धीरज पांडे,दिलीप जायसवाल, हेमंत जायसवाल, मिश्री जायसवाल, प्रियरंजन जायसवाल, केदार जायसवाल, धीरू जायसवाल, सूरज प्रसाद, हरीनाथ प्रसाद, रामदेव प्रसाद एवं सचिन जायसवाल समेत सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण धर्म को सार्थक मानते हुए अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।