Palamu - छतरपुर प्रखंड के डाली बाजार के ढोलही गांव के खेल मैदान में सात दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल में कोकरो का ए टीम ने ओखराहा के बी टीम को सात रनों से शिकस्त देकर विजेता बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को नकदी और ट्रॉफी देकर न सिर्फ सम्मानित किया बल्कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाते हुए दशहरी आम का पौधा उपहार स्वरूप देकर उन्हें पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रो की शपथ भी दिलाई। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पर्यावरण बचाने की सिख देते हुए पर्यावरणविद श्री कौशल ने कहा कि खेल से तन और मन का एवं पौधों से ब्रह्मांड का समूल प्रदूषण दूर होते हैं। फर्क बस इतना है कि वृक्ष एक जगह स्थायी रूप से रहकर समूचे विश्व का कल्याण के लिए प्रदूषण को नष्ट करता है । जबकि खिलाड़ियों को खेल के दौरान मिली ऊर्जा से उनके शरीर का विकार तो नष्ट हो ही जाता है साथ- साथ उनके तन और मन भी सबल हो जाता है जो उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मददगार साबित होता है।
मौके पर उप मुखिया अफजल अंसारी, और बसीर अंसारी, जुबेर अंसारी, ने खिलाड़ियों को उम्दा प्रदर्शन करने पर धन्यवाद दिया । प्रमुख लोगों में नंदू विश्वकर्मा, द्वारिका सिंह, सुनील गुप्ता, एंपायर छोटू विश्वकर्मा, व पप्पू सिंह, एवं संजय सिंह शामिल थे।