पलामू ज़िले के पांकी में अंबेडकर चौक स्थित इंजन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान ताल पंचायत के मतुली गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी मुनी देवी के रूप में की गई। घटना के बाद तेल मिल के मालिक महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। RIMS ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई।
घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने बताया कि वह सरसो लेकर तेल मिल गई हुई थी। इसी बीच इंजन की चपेट में आ गई। मिल संचालक ने बताया कि महिला 6 KG सरसो लेकर आई थी।वह इंजन के किनारे बैठी हुई थी। इसी दौरान महिला की साड़ी इंजन में फंस गई। इससे महिला इंजन के पास गिर गई। घटना के तत्काल बाद इंजन को बंद कर महिला की साड़ी को निकाला गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी ले जाया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया। गंभीर चोट होने के कारण महिला की मौत हो गई।