नावा बाजार । पलामू । कंडा निवासी बैजू चंद्रवंशी बड़े पुत्र 35 वर्षीय मिथलेश चंद्रवंशी अपने एक पुत्री को लेकर ससुराल वाले के साथ 10 वर्षों से राजस्थान अरबिंद कंस्ट्रक्शन कंपनी, रेलवे स्लीपर प्राइवेट फैक्ट्री लिमिटेड, मेडवार जिला नागौर ग्राम चपरी में रह कर मजदुरी के काम करता था। इस बीच 14 अक्टूबर को शाम में अचानक घर वालों को सुचना मिला कि मिथलेश अपने क्वार्टर में आत्महत्या कर जिवन लिला समाप्त कर ली । जबकि ससुराल वाले सब परिवार वही रहते थे । घटना के खबर सुन कर कंडा गांव में परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था । मृतक के शव आज तीसरे दिन गांव पहुंचा । जहां एक झलक देखने के लिए लोगों के तांता लगा हुआ था । वही मौत के खबर सुनकर स्थानीय विधायक पुत्र सह भाजपा नेता डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर यादव, मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव, प्रमुख रविंद्र पासवान,सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, उपमुखिया गिरजा शंकर राम उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को संतावना दिया । उक्त मौके पर डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने परिजनों को भरोसा दिलाया और कहा सरकार से मिलने वाले सभी लाभ आश्रित परिवार को मिलेगा । इसके अलावा भी परिजनों को सहयोग किया जाएगा । इसके साथ डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी तुकबेरा निवासी उदय चंद्रवंशी के घर पहुंचे और उदय के 65 वर्षीय वृद्ध मां के निधन पर आश्रित परिवार को संतान दी इसके साथ अंतिम शव यात्रा में भी शामिल हुए । मौके पर संजय यादव,जनार्दन साहू, निरंजन राम, धमेंद्र यादव, अशोक गुप्ता,मुमताज खलिफा,असलम अंसारी, कर्मदेव चंद्रवंशी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।