छतरपुर । पलामू । पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नववर्ष का स्वागत किया। वहीं उक्त अवसर पर वनभोज का भी आयोजन किया गया। वन भोज कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पियार और सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि हमारी देश की सभ्यता और संस्कृति है कि जब कभी भी कोई धार्मिक अनुष्ठान होता है तो वैदिक मंत्रोच्चार से दंपति को गांठ जोड़कर पूजा अर्चना की शुरुआत होती है। पूजा- पाठ में सिंदूर का बहुत ही महत्व है लेकिन मिलावट के दौर आज सही नहीं मिलने से लोगों को बड़े पैमाने पर सिंदूर का पौधा लगाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प मुखिया नगीना बेबी,अफजाल अंसारी प्रो,जायसवाल टिंबर सह यूनिक अप्लाई के डीलर अरुण कुमार जायसवाल, रामजी प्रसाद, जुबेर अंसारी, सुचित कुमार, रोहित जायसवाल, ज्योति जायसवाल,अरविंद जायसवाल ,विनोद यादव ,बसीर अंसारी, गुलाम गौस, कोमल जायसवाल , गीता देवी, कल्पना देवी , पार्वती देवी, सरिता देवी,पूर्णिमा कुमारी, सूरज कुमार, रॉकी कुमार, सुमित कुमार ,विकास कुमार, अमन कुमार आदि शामिल थे।