मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आजसू पार्टी के मेदिनीनगर प्रखण्ड के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र कुमार मेहता वार्ड नं०-9, सुदना मेदिनीनगर निवासी आजसू को छोड़कर झारखण्ड क्रांति मंच में शामिल हो गए।
आज मेदिनीनगर स्थित जेकेएम के जिलाध्यक्ष विजय राम के सीट पर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम, पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम,जिला महासचिव निशिकांत, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष संजय कुमार राम आदि ने संयुक्त रूप से माला देकर हार्दिक स्वागत किया।इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व उपस्थित जेकेएम नेताओं ने सुरेन्द्र कुमार मेहता को जेकेएम का केन्द्रीय सचिव सह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
जेकेएम नेताओं ने कहा कि लगभग 20 वर्षों से राजनीति में सक्रिय सुरेन्द्र कुमार मेहता जी वार्ड नं० 9 से वार्ड पार्षद का चुनाव मात्र 14 वोट से पिछड़ गए थे, निश्चित रूप से उनके केन्द्रीय कमिटी के सचिव व मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के झारखण्ड क्रांति मंच के प्रभारी बनने से मंच के सांगठनिक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का जमीन स्तर पर विस्तार होगा।