मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सिंगराकला वार्ड नं०-1 निवासी प्रदीप राम को झारखण्ड क्रांति मंच के मेदिनीनगर नगर निगम इकाई का सचिव मनोनीत किया गया है।
आज जेकेएम के नगर अध्यक्ष संजय कुमार राम के बुद्धा स्थित आवास पर न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम व नगर अध्यक्ष संजय कुमार राम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि प्रदीप रामजी के नगर सचिव बनने से मेदिनीनगर में मंच के सांगठनिक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का जमीनीस्तर पर विस्तार होगा। साथ ही निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में शहरी सुविधाओं की उपलब्धता व अनावश्यक शुल्क वसूलने के खिलाफ भी आन्दोलन किया जाएगा।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।