मेदिनीनगर । पलामू । सरकार अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए आगे आये और अप्ल्संख्यक भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएँ। इसकी चिंता हम सभी का लक्ष्य है। देश प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में अल्पसंख्यकों की पहचान अलग होती है। लेकिन सभी अल्पसंख्यकों की समस्याएं लगभग समान हैं। उक्त बातें तंज़ीमुल अंसार कमिटी के पलामू प्रदेश के सद्र जनाब अशफ़ाक़ अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में कहीं। उन्होंने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों से जुडी हुई सरकार की कई योजनाएं हैं। इसकी जानकारी हासिल कर अल्पसंख्यक उसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में भी राजनैतिक और सामाजिक संगठन अल्पसंख्यकों के हितों के लिए आगे आएंगे तो देश और समाज की काफी उन्नति होगी। मौके पर कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिराज अंसारी , उपाध्यक्ष कलाम आज़ाद , इंजीनियर मोहम्मद शम्सुद्दीन , डॉ बॉबिन , हिशामुद्दीन अंसारी , मुबिनुल हुदा, रवायत हुसैन , मंज़ूर अहमद , अमन अंसारी , सुहैल शाह, मुहम्मद इसराइल , इम्तियाज़ उर्फ़ सोनू समेत काफी लोग उपस्थित थे।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।