मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर विश्व प्रसिद्ध कालजयी गायिका,स्वर साम्राज्ञी,भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कुदरत से उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए प्रार्थना किया है।
शोक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि भारत वर्ष के आन,बान व शान के प्रतिक लता दीदी के हमारे बीच से महाप्रस्थान सबसे दुखद घटना है।गुलाम भारत से लेकर आजाद भारत के साझी सांस्कृतिक विरासत के धरोहर लता जी को बचपन से लेकर आजतक हर रंग और भाषा में सुनना हमारे जीवन के सबसे सुखद अनुभूति रही है।
झारखण्ड क्रांति मंच परिवार देश के गौरव यात्रा के प्रतिक लिभिंग लिजेंड आदरणीया लता मंगेशकर जी के सम्पूर्ण विश्व के चाहनेवालों संगीत प्रेमियों व उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अश्रुपूरित व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।